पटना में आज 16 फीडरों से बिजली रहेगी गुल, सुबह 7:30 से दोपहर 3:30 बजे तक कटौती; देखें इलाकों की लिस्ट
पेसू दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पटना के 16 फीडरों पर रखरखाव कार्य कर ...और पढ़ें

पटना के 16 फीडरों में होगा मेंटेनेंस का काम। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, पटना। दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए पेसू ने फीडर और बिजली लाइनों के रखरखाव का काम तेज कर दिया है।
इसी क्रम में शनिवार को राजधानी के 16 फीडरों में मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके कारण अलग-अलग इलाकों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक एक से चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
पेसू निर्धारित समय पर पावर ब्लाॅक लेकर काम करेगा। पेसू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती से पहले जरूरी काम निपटा लें और पानी समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था कर लें। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक:
- भट्टाचार्य रोड फीडर : भट्टाचार्य रोड, सहदेव पथ, गंगा पथ और सीताराम पथ।
- गोकुल पथ फीडर : गोकुल पथ, महेश नगर, रवि चौक और नार्थ पटेल नगर रोड नंबर एक से आठ तक।
सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक
इनर फीडर : मछुआ टोली चौक, खजांची रोड मोड़, दशरथ गली, गोपाल मार्केट, पी गुप्ता कैंपस, हैप्पी गली, काजीपुर, पीएन एंग्लो स्कूल, धरहरा कोठी, सपना अपार्टमेंट, भिखना पहाड़ी और बड़ी पथ।
सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक
डेडिकेटेड फीडर : मुबारकपुर, चमरीचक, बालाजी नगर, वास्तु विहार, नरगदा, मुरारचक और नीतीश आहार क्षेत्र।
सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक
- सर्वोदय नगर फीडर : गुप्ता कालोनी, जानकीपुरी कॉलोनी, चंद्रशेखर नगर, सर्वोदय नगर, तिलक नगर और हनुमान मंदिर के आसपास।
- गोसाईं टोला और थाना फीडर : गोसाईं टोला और एलसीटी घाट क्षेत्र।
- हाउसिंग और एमजी नगर फीडर : बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, सेक्टर तीन, चार, छह, सात और आठ, एमजी नगर, भूतनाथ रोड और इनकम टैक्स कालोनी।
- एक्सचेंज फीडर : कदमकुआं थाना और प्रेमचंद गोलंबर रोड।
- ओवरब्रिज फीडर : रेलवे हंटर रोड, पृथ्वीराज पथ, दास गली, भूषण गली और काशी मठ लेन।
सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक
- राजा बाजार फीडर : ब्रह्मस्थान गली, मछली गली, चौधरी टोला गली, मजार गली और राजा बाजार।
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
- कोआपरेटिव फीडर : अशोक नगर, चांगर, रामलखन पथ और भोजपुर कालोनी।
दोपहर 12 से दो बजे तक
- राजेंद्र नगर फीडर : पीआरडीए ब्लाक एक और दो, आर्य कुमार रोड और पीपी पथ।
दोपहर एक से तीन बजे तक
- बेली रोड फीडर : बेली रोड पर पिलर नंबर नौ से 35 तक, जगदेव पुरी, खाजपुरा गांव और ब्रह्मस्थान लेन।
दोपहर दो से तीन बजे तक
- बिस्कुट फैक्ट्री फीडर : 242 से नीचे का क्षेत्र और मैजेस्टिक जानकी सिटी।
