पटना के राजा बाजार में बीच सड़क पर भिड़े पुलिसकर्मी और युवक,जांच में जुटी पुलिस
पटना के राजा बाजार में एक पुलिसकर्मी और युवक के बीच सड़क पर हुई झड़प का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीच सड़क पर भिड़े पुलिसकर्मी और युवक
HighLights
पटना के राजा बाजार में पुलिसकर्मी-युवक की झड़प।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल।
पुलिस ने आंतरिक स्तर पर जांच शुरू की, पुष्टि बाकी।
जागरण संवाददाता, पटना। राजा बाजार में बीच सड़क पर एक पुलिसकर्मी और युवक के बीच हुई तीखी झड़प और उठा-पटक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। गुरुवार को सामने आए इस वीडियो में घटना के दौरान लोग मूकदर्शक बने रहे।
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक खाकी वर्दीधारी और एक आम युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। दोनों के बीच सड़क के बीचों-बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की चलती रही।
घटना का वीडियो बनाते दिखे लोग
इस हंगामे के चलते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, लोग मूकदर्शक बनकर पूरी घटना को देखते रहे और कुछ लोग इसका वीडियो बनाते नजर आए।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क किया गया, तो शास्त्री नगर और हवाई अड्डा थाना के थानाध्यक्षों ने इस तरह के किसी भी विवाद की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।

हालांकि, वीडियो गुरुवार का ही बताया जा रहा है, लेकिन इसकी सत्यता, सही समय और सटीक स्थान की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस मामले की आंतरिक स्तर पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- बिहार में दानापुर स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस का पेंटो टूटा, ढाई घंटे तक थमे रहे ट्रेनों के पहिए
