विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना की छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस, स्कूल पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाला; सहपाठियों से भी पूछताछ

Published: Tue, 11 Aug 2026 02:11 PM (IST)

दानापुर रेलवे कॉलोनी से लापता हुई 10वीं की छात्रा का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने उसकी तलाश ...और पढ़ें

स्‍कूल में जांच के ल‍िए पहुंचे पुल‍िस अध‍िकारी। जागरण

स्‍कूल में जांच के ल‍िए पहुंचे पुल‍िस अध‍िकारी। जागरण

HighLights

  1. दानापुर रेलवे कॉलोनी से 10वीं की छात्रा सोमवार को लापता हुई।

  2. FSL टीम ने रेलवे ट्रैक पर मिले ड्रेस-बैग की जांच की।

  3. पुलिस ने स्कूल में सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सहपाठियों से भी पूछताछ।

संवाद सूत्र, खगौल। दानापुर रेलवे काॅलोनी क्षेत्र से सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई केंद्रीय विद्याय की 10वीं कक्षा की छात्रा का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

इस बीच पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। मंगलवार को FSL की टीम रेलवे ट्रैक पर पहुंची, जहां छात्रा का स्‍कूल ड्रेस और बैग मिला था। 

एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्‍य 

टीम ने ड्रेस और बैग की जांच की। इस दौरान दानापुर एसडीपीओ-1 अजीत कुमार, खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

रेलवे ट्रैक पर जांच के बाद एसडीपीओ-1 अजीत कुमार और खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छात्रा के स्कूल पहुंची।

वहां प्राचार्य और शिक्षकों से छात्रा के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। 

छात्रा के साथ पढ़ने वाली लड़कि‍यों से बातचीत कर उसके बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस छात्रा के स्कूल पहुंचने, छुट्टी के बाद वहां से निकलने और उसके बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

सोमवार को छुट्टी के बाद हुई थी लापता 

छात्रा के अचानक लापता होने के बाद परिजन भी उसकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर छात्रा का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

14 वर्षीय छात्रा सोमवार को स्कूल से छुट्टी के बाद लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर स्वजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

सरारी गुमटी के पास बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग जाम कर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक चले जाम के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

खोजबीन के दौरान दानापुर रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 554/15ए और 554/15 के पास दक्षिण दिशा में लाइन किनारे सपना का स्कूल ड्रेस और बैग मिला।