Move to Jagran APP

पटना ओवरऑल चैंपियन, कैमूर को दूसरा स्थान

राज्य सीनियर कुश्ती 8 स्वर्ण समेत 24 पदक लेकर यह उपलब्धि हासिल की गोपालगंज को तीसरा स्थान मिला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 07:37 PM (IST)
पटना ओवरऑल चैंपियन, कैमूर को दूसरा स्थान
पटना ओवरऑल चैंपियन, कैमूर को दूसरा स्थान

राज्य सीनियर कुश्ती : 8 स्वर्ण समेत 24 पदक लेकर यह उपलब्धि हासिल की, गोपालगंज को तीसरा स्थान

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, पटना : दानापुर के द ग्रैंड बैंक्विट हाल में रविवार को संपन्न राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पटना ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि कैमूर दूसरे और गोपालगंज जिला तीसरा स्थान पर रहा। पटना ने 8 स्वर्ण, 11 रजत और 5 कांस्य पदक समेत कुल 24 पदक जीत यह उपलब्धि हासिल की। कैमूर को 5 स्वर्ण, 2 रजत और दो कांस्य पदक मिले। गोपालगंज को दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पुरस्कार वितरण बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक के रूप में भारतीय कुश्ती संघ के नवल किशोर और ओसामा जोहर, विवेक भारद्वाज, सावंत कुमार रवि, बृजेश कुमार, अरुण सिंह, विकास कुमार, बिहार कुश्ती संघ के कार्यालय सचिव विजय कुमार, जिला कुश्ती संघ संघ की सचिव अभिलाषा कुमारी और तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता : ग्रीको रोमन 55 किग्रा : धीरज कुमार (बेगूसराय), सुनील कुमार, रोहित कुमार (पटना), 60 किग्रा : रणवीर यादव (बाका), - रोहित गोंड (गोपालगंज), अजित कुमार (पटना), 63 किग्रा : अभिषेक कुमार (पटना), समीर कुमार (पटना), संदीप यादव (गोपालगंज), 67 किग्रा : संदीप सिंह, प्रेम कुमार (गया), कृष्ण यादव (गोपालगंज), 72 किग्रा : पीयूष कुमार (पटना), मोहित कुमार (भोजपुर), संजय पासवान (मधुबनी), 77 किग्रा : कुणाल (पटना), भोरिक सिंह (कैमूर), रविशकर (पटना), 82 किग्रा : अविनाश कुमार (बक्सर), रविशकर (पटना), शेरपाल यादव (सुपौल), 87 किग्रा : धर्मराज यादव (कैमूर), कुंदन कुमार (पटना), 97 किग्रा : अरविंद यादव (कैमूर), शरद सिंह यादव (भभुआ), रविशकर (पटना), 130 किग्रा : कौशल नट (पटना), सौरभ सिंहा (औरंगाबाद), फ्री स्टाइल 57 किग्रा : दीपक साहनी (गोपालगंज), दीपक कुमार (पटना), इंद्रशेन राम (बक्सर), 61 किग्रा : प्रिंस पाडेय (सारण), दिलीप ( मुजफ्फरपुर), बिजली (समस्तीपुर), 65 किग्रा : राहुल कुमार (पटना), अमर (बेगूसराय), दीपक कुमार (कैमूर), 70 किग्रा : सिकंदर यादव (गोपालगंज), दीपक कुमार (पटना), संजय पासवान (मधुबनी), 74 किग्रा : शेरपल यादव (सुपौल), राजू कुमार साह (अररिया), प्रद्युम्न कुमार (पटना), 79 किग्रा : राहुल कुमार, कुणाल कुमार (पटना), सौरभ कुमार (मधेपुरा)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.