विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Patna News: अब सड़क खराब होने के बाद नहीं, पहले होगी मरम्मत; 238 करोड़ से सात साल तक बनेगी 90 सड़कें

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:52 PM (IST)

पटना में अब सड़कों की मरम्मत गड्ढे होने के बाद नहीं, बल्कि पहले ही की जाएगी। पथ निर्माण विभाग ने ...और पढ़ें

अशोक राजपथ से कंकड़बाग तक बड़ी सड़कें सूची में

अशोक राजपथ से कंकड़बाग तक बड़ी सड़कें सूची में

HighLights

  1. पटना की 90 प्रमुख सड़कों का सात साल तक रखरखाव।

  2. 238.47 करोड़ रुपये होंगे खर्च, निविदा जारी की गई।

  3. गड्ढे बनने से पहले ही सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी की सड़कों पर गड्ढा बनने के बाद मरम्मत का इंतजार करने वाली व्यवस्था अब बदलने की तैयारी है। नूतन राजधानी रोड डिवीजन की 90 प्रमुख सड़कों की अगले सात वर्षों तक लगातार देखरेख की जाएगी। करीब 133.39 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के रखरखाव पर 238.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है। चयनित एजेंसी को 84 महीने तक सड़कों की जिम्मेदारी दी जाएगी। यानी सड़क खराब होने के बाद शिकायत और बड़ी मरम्मत का इंतजार करने के बजाय छोटी खराबी को शुरुआती स्तर पर ही दूर करने की व्यवस्था होगी।

अब सड़क खराब होने के बाद नहीं, पहले होगी मरम्मत

नई व्यवस्था में सड़क की छोटी खराबी सामने आते ही उसे दूर करना एजेंसी की जिम्मेदारी होगी। नियमित मरम्मत के साथ रोड मार्किंग, सफेद पट्टी, जरूरत के अनुसार सड़क का मजबूतीकरण और छोटे सुधार कार्य भी कराए जाएंगे।

वर्षा के दौरान सड़क किनारे टूटने, जल निकासी की समस्या और छोटी पुलिया या कल्वर्ट में खराबी आने पर भी आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। इसका उद्देश्य सड़क को पूरी तरह खराब होने से पहले ही संभालना है।

अशोक राजपथ से कंकड़बाग तक बड़ी सड़कें सूची में

रखरखाव वाली सूची में राजधानी के कई महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। अशोक राजपथ, बेली रोड से जुड़े मार्ग, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, किदवईपुरी रोड, फ्रेजर रोड, डाकबंगला रोड और गांधी मैदान के आसपास की सड़कें इसका हिस्सा हैं।

कंकड़बाग, मिथापुर, राजेंद्र नगर, बहादुरपुर और भूतनाथ रोड की कई सड़कें भी योजना में शामिल हैं। कंकड़बाग मेन रोड, रोड नंबर-1 से 4, सेक्टर रोड, पोस्टल पार्क रोड, चिरैयाटांड़ सर्विस लेन और गायत्री मंदिर रोड का भी रखरखाव होगा।

बारिश में गड्ढों से मिलेगी राहत की उम्मीद

वर्षा के बाद राजधानी की कई सड़कों पर गड्ढे और सड़क किनारे टूटने की समस्या बढ़ जाती है। पानी जमा होने से सड़क की सतह भी तेजी से खराब होती है। सात साल के नियमित रखरखाव से शुरुआती स्तर पर ही इन समस्याओं को दूर करने की योजना है।

टेंडर में शामिल एजेंसियों को बोली लगाने से पहले संबंधित सड़कों का निरीक्षण भी करना होगा। सड़क की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद ही एजेंसी को बोली लगानी होगी। बाद में पुरानी खराबियों के नाम पर अतिरिक्त दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सिर्फ गड्ढे नहीं, रोड मार्किंग से ड्रेनेज तक होगा काम

रखरखाव के दायरे में सड़क की शुरुआती खराबी दूर करना, सामान्य मरम्मत, रोड मार्किंग और सफेद पट्टी दोबारा करना शामिल है। जरूरत पड़ने पर सड़क का मजबूतीकरण भी कराया जाएगा।

इसके अलावा सड़क किनारे की देखभाल, क्रास ड्रेनेज की मरम्मत, छोटी पुलिया और कल्वर्ट की मरम्मत तथा अन्य छोटे सुधार कार्य भी एजेंसी करेगी। आपातकालीन और आकस्मिक काम भी इसी व्यवस्था के तहत कराए जाएंगे।

मिठापुर से बोरिंग रोड तक, ये प्रमुख सड़कें भी शामिल

योजना में 12.240 किलोमीटर लंबी एनएच-30 से एनएच-83 तक की सड़क प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा 8.730 किलोमीटर का विवेकानंद मार्ग, 7.348 किलोमीटर का ज्ञान गंगा-कांग्रेस मैदान लिंक रोड और 5.600 किलोमीटर की एनएच-30 सर्विस लेन से इंद्रपुरी सिपारा सड़क भी सूची में है।

कंकड़बाग रोड नंबर-4 की 4.700 किलोमीटर सड़क, रामकृष्ण नगर-जगनपुरा मार्ग की 4.110 किलोमीटर सड़क और किदवईपुरी से बोरिंग कैनाल रोड की 4.107 किलोमीटर सड़क का भी रखरखाव होगा।

अशोक राजपथ, बुद्ध मार्ग और गांधी मैदान भी दायरे में

राजधानी की व्यस्त सड़कों में शामिल अशोक राजपथ, बारी पथ, बुद्ध मार्ग, किदवईपुरी रोड और गांधी मैदान के चारों ओर की सड़कें भी इस योजना का हिस्सा हैं। पोस्टल पार्क रोड, बहादुरपुर आरओबी सर्विस लेन, राजेंद्र पथ और भूतनाथ रोड को भी सूची में रखा गया है।

इसके साथ ही बाजार समिति, कुम्हरार, चिरैयाटांड़, फ्रेजर रोड, नाला रोड, स्टेशन रोड, बैंक रोड, एग्जीबिशन रोड और कई लिंक रोड का भी नियमित रखरखाव किया जाएगा।

84 महीने की जिम्मेदारी, तभी बदलेगी सड़क रखरखाव की तस्वीर

पूरी योजना की खास बात यह है कि चयनित एजेंसी को एक-दो साल नहीं, बल्कि 84 महीने यानी सात साल तक सड़कों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे हर साल अलग-अलग मरम्मत के बजाय लंबे समय तक सड़क की स्थिति बनाए रखने पर जोर रहेगा।

अब देखना यह होगा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह व्यवस्था जमीन पर कितनी तेजी से लागू होती है। अगर शुरुआती खराबियों पर समय रहते काम हुआ तो बारिश के बाद गड्ढों से जूझने वाले राजधानीवासियों को काफी राहत मिल सकती है।

लंबाई के हिसाब से प्रमुख सड़कें

क्रम लंबाई सड़क/मार्ग
1 12.240 किमी एनएच-30 (मिठापुर बस स्टैंड चौराहा) से एनएच-83 (सिपारा मटखन)
2 8.730 किमी विवेकानंद मार्ग, बोरिंग रोड से पश्चिम बोरिंग कैनाल रोड
3 7.348 किमी ज्ञान गंगा से कांग्रेस मैदान और लिंक रोड
4 5.600 किमी एनएच-30 की सर्विस लेन से इंद्रपुरी सिपारा
5 4.700 किमी कंकड़बाग रोड नंबर-4
6 4.110 किमी एनएच (सोरंगपुर) से रामकृष्ण नगर मुख्य सड़क, शिवाजी चौक होते हुए जगनपुरा
7 4.107 किमी किदवईपुरी पथ से बोरिंग कैनाल रोड
8 3.200 किमी अशोक राजपथ
9 2.605 किमी बारी पथ
10 2.450 किमी कंकड़बाग मेन रोड, बहादुरपुर आरओबी से गांधी सेतु
11 2.400 किमी बुद्ध मार्ग (पीजी रोड)
12 2.274 किमी किदवईपुरी रोड
13 2.105 किमी चिरैयाटांड़ सर्विस लेन नार्थ एवं साउथ
14 2.050 किमी गांधी मैदान के चारों ओर की सड़क
15 2.050 किमी पोस्टल पार्क रोड
16 2.000 किमी बोरिंग कैनाल रोड
17 1.970 किमी बहादुरपुर आरओबी सर्विस लेन
18 1.930 किमी कंकड़बाग रोड नंबर-2
19 1.868 किमी बाजार समिति क्रॉसिंग से कुम्हरार गुमटी
20 1.800 किमी राजेंद्र पथ
21 1.786 किमी भूतनाथ रोड
22 1.730 किमी कंकड़बाग मेन रोड से कुम्हरार होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर रोड
23 1.700 किमी मिठापुर बस स्टैंड गेट नंबर-02 से एनएच-30 वाया विग्रहपुर-संजय नगर
24 1.696 किमी कंकड़बाग रोड नंबर-3
25 1.610 किमी खैतान मार्केट से अशोक राजपथ वाया हनुमान संस्कार मंदिर
26 1.600 किमी सिविल कोर्ट लिंक रोड
27 1.560 किमी फ्रेजर रोड (मजारुल हक पथ)
28 1.530 किमी काली मंदिर रोड, हनुमान नगर एसबीआई से एनएच-30
29 1.429 किमी नाला रोड (आरके एवेन्यू रोड)
30 1.400 किमी कंकड़बाग मेन रोड, चिरैयाटांड़ से राजेंद्र नगर स्टेशन
31 1.340 किमी कंकड़बाग रोड नंबर-04 से एनएच-30 वाया आरएमएस कॉलोनी
32 1.290 किमी कंकड़बाग सेक्टर रोड
33 1.220 किमी भूतनाथ लिंक पथ से एनएच-30 वाया भागवत नगर
34 1.200 किमी आर्य कुमार रोड
35 1.200 किमी कंकड़बाग रोड नंबर-1
36 1.180 किमी पृथ्वीराज पथ
37 1.140 किमी जयप्रकाश लिंक रोड व अन्य लिंक मार्ग
38 1.115 किमी गोलकपुर लिंक रोड
39 1.115 किमी रामलखन पथ
40 1.100 किमी एग्जीबिशन रोड (ब्रजकिशोर रोड)
41 1.040 किमी छज्जूबाग लिंक रोड
42 0.935 किमी कंकड़बाग लोहिया नगर पोस्ट ऑफिस रोड
43 0.910 किमी कंकड़बाग मेन रोड से भागवत मिलन मंदिर चौराहा
44 0.875 किमी मिठापुर बस स्टैंड रोड
45 0.850 किमी गोसाई टोला मोड़ से अल्पना मार्केट रोड
46 0.840 किमी भूतनाथ लिंक रोड
47 0.838 किमी ओल्ड बाइपास से भागवत मिलन मंदिर रोड
48 0.820 किमी स्टेशन रोड
49 0.804 किमी बैंक रोड
50 0.804 किमी बाजार समिति रोड
51 0.760 किमी टीएन बनर्जी रोड
52 0.750 किमी गंगा देवी महिला कॉलेज रोड
53 0.714 किमी कांटी फैक्ट्री रोड से भूतनाथ रोड
54 0.700 किमी गायत्री मंदिर रोड
55 0.677 किमी राजेंद्र नगर सर्विस रोड साउथ
56 0.682 किमी चाणक्य नगर रोड
57 0.665 किमी कंकड़बाग रोड नंबर-02 से रोड नंबर-04
58 0.662 किमी सलीमपुर अहरा रोड
59 0.660 किमी जलेश्वर मंदिर मार्ग
60 0.652 किमी राजेंद्र नगर सर्विस रोड नॉर्थ
61 0.651 किमी विद्यापति मार्ग
62 0.630 किमी सिन्हा लाइब्रेरी रोड
63 0.626 किमी प्रेमचंद गोलंबर से मैकडॉवेल गोलंबर
64 0.620 किमी वीरचंद पटेल पथ
65 0.604 किमी एनएच-30 से भूतनाथ लिंक रोड
66 0.600 किमी बोरिंग रोड से बोरिंग कैनाल रोड वाया कविरामन पथ
67 0.590 किमी बारी पथ से अशोक राजपथ वाया खैतान मार्केट
68 0.590 किमी बाजार समिति गेट से सैदपुर नहर रोड
69 0.567 किमी पाटलिपुत्र पथ
70 0.550 किमी आईजी-पीजी लिंक रोड ए, बी, सी, डी
71 0.537 किमी अमरनाथ पथ (अदालतगंज रोड)
72 0.502 किमी सैदपुर रोड
73 0.490 किमी बंदर बगीचा रोड
74 0.490 किमी दारोगा राय पथ
75 0.470 किमी जमाल रोड
76 0.460 किमी पंच शिव मंदिर से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
77 0.451 किमी ईस्टर्न बोरिंग कैनाल रोड से किदवईपुरी लिंक रोड
78 0.430 किमी न्यू डाकबंगला रोड
79 0.400 किमी छज्जूबाग रोड
80 0.390 किमी कृष्णा नगर से नागमंदिर, मंडिरी मोहल्ला
81 0.375 किमी डाकबंगला रोड
82 0.350 किमी रमना रोड
83 0.340 किमी एसपी वर्मा रोड
84 0.300 किमी सिन्हा लाइब्रेरी रोड से फ्रेजर रोड
85 0.250 किमी जीपीओ से हिंदुस्तान प्रेस
86 0.250 किमी ठाकुरबाड़ी रोड
87 0.230 किमी भट्टाचार्य रोड
88 0.230 किमी जस्टिस नारायण रोड
89 0.165 किमी नार्थ सर्विस लेन, बेली रोड