Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: आरा-पटना सहित 20 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, बारिश-तेज हवा के अलावा वज्रपात से सावधान रहने की अपील

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 08:25 AM (IST)

    पटना और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गरज और बारिश ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी व आसपास इलाकों में शुक्रवार को दोपहर में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। काले बादल छाए रहने व तेज हवा के साथ झमाझम वर्षा से मौसम सुहाना बना रहा।

    वर्षा के कारण गांधी मैदान, पटना जंक्शन गोलंबर, मीठापुर आदि जगहों पर थोड़े देर के लिए जल जमाव की स्थिति बनी रही।

    बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

    पटना सहित कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद , अरवल, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, सिवान, गोपालगंज, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

    प्रदेश का अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 10 जून से 12 जून तक मौसम में बदलाव आने के साथ प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, कटिहार, भभुआ, भागलपुर, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर, भोजपुर, अररिया में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के ठाकुरगंज में 42 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    शुक्रवार को राजधानी में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    पटना, सासाराम, छपरा, जीरादेई, गोपालगंज, मोतिहारी, वाल्मीकि नगर, दरभंगा, बेगूसराय, मधेपुरा, किशनगंज को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख जगहों पर दर्ज की गई वर्षा

    किशनगंज के टेढ़ागाछ में 22.2 मिमी, कटिहार के कदवा में 21.4 मिमी, भभुआ के अधवारा में 19.2 मिमी, भोजपुर के जगदीशपुर में 18.6 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 16.8 मिमी, सिवान के गुठनी में 16.4 मिमी, समस्तीपुर के पटोरी में 15.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशनगंज में 15.4 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 13.2 मिमी, वैशाली के लालगंज में 12.4 मिमी, सिवान के महाराजगंज में 12.2 मिमी, भोजपुर के सहर में 11.2 मिमी, सिवान के हसनपुरा में 11 मिमी, सिवान के रघुनाथपुर में 10.2 मिमी, भभुआ में 8.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।