यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: मानसून के कहर से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अगले पांच दिनों का मौसम अपडेट
पटना में मानसून सक्रिय है जिससे कई जिलों में आंधी और बारिश हुई। रविवार को पटना छपरा और सीवान समेत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को पटना, छपरा, सीवान, जहानाबाद, नालंदा, बेतिया और दरभंगा आदि जगहों पर मौसम में अचानक बदलाव आया और आंधी के साथ तेज बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी है।
रविवार को राजधानी में 14.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के आठ जिलों गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, बक्सर, नवादा, जमुई, बांका में आंधी के साथ बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।
पटना समेत शेष जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना है। चार जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, गया, नवादा, अरवल, गोपालगंज, पटना के बाढ़, लखीसराय में अलग-अलग जगहों पर बारिश रिकॉर्ड की गई।
इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा स्थान वर्षा (मिमी में)
| स्थान | वर्षा (मिमी में) |
|---|---|
| औरंगाबाद | 45.6 |
| बक्सर | 34.4 |
| रोहतास | 32.6 |
| पटना | 8.6 |
वर्षा मापने की तकनीक जलवायु परिवर्तन प्रभाव बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
