यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC: टीआरई-फाइव की परीक्षा कब होगी होगी? बिहार के शिक्षा मंत्री ने कर दिया क्लियर
बिहार लोक सेवा आयोग की टीआरई-4 अधिसूचना के बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि टीआरई-4 के बाद ही ...और पढ़ें

HighLights
- टीआरई-4 के बाद होगी टीआरई-5 परीक्षा |
- ढाई लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई |
- 26 हजार से अधिक नियुक्तियां टीआरई-4 से |
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग के टीआरई-फोर की अधिसूचना के साथ एक लाख 20 हजार शिक्षक पदों की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पत्रकारों से कहा कि हम लोग पहले ही साफ कर चुके है कि टीआरई-4 के बाद ही टीआरई-फाइव की परीक्षा होगी। फिलहाल जितनी शिक्षक पद की रिक्तियां हैं, उसी हिसाब से प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक करीब ढाई लाख शिक्षकों की नियुक्ति आयोग के माध्यम से हो चुकी है। 33 हजार नियुक्तियां प्रधान शिक्षकों की भी हुईं है। जो कि पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। इसके बावजूद हम लोग टीआरई-फोर के माध्यम से 26 हजार से ज्यादा नियुक्तियां करने जा रहे हैं। विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की भी अधियाचना आयोग को भेज चुके हैं। इसके बाद टीआरई-फाइव होगी। फिलहाल जो भी मांगें है उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे।
