विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: राजधानी में अगले 24 घंटे छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी

By Pintu Kumar Edited By: Rajesh Kumar
Published: Mon, 07 Jul 2025 08:04 AM (IST)

पटना में अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी बिहार में तेज हवाओं ...और पढ़ें

प्रदेश में छाए रहेंगे बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी। जागरण
प्रदेश में छाए रहेंगे बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी। जागरण

HighLights

  1. पटना में अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे
  2. वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी जारी
  3. नवादा में सबसे अधिक 38.2 मिमी बारिश दर्ज

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना व आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

राज्य के दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी हिस्सों में तेज हवा के साथ वज्रपात व बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान नवादा, रोहतास, बक्सर, भभुआ, कटिहार, गया, पूर्णिया व अररिया जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। नवादा के अकबरपुर में सबसे अधिक 38.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गोपालगंज में सबसे अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

रविवार को पटना व आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

इन जगहों पर दर्ज की गई बारिश

रोहतास के दिनारा में 37.8 मिमी, बक्सर के राजपुर में 34.2 मिमी, भभुआ के अधवारा में 30.6 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 24.0 मिमी, मधेपुरा के अललनगर में 18.6 मिमी, मोहनिया में 17.2 मिमी, नवादा के हिसुआ में 15.2 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 15.2 मिमी।

वहीं, अरवल के किंजर में 12.8 मिमी, गया के बेलागंज में 11.8 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 11.2 मिमी, कटिहार के कुर्सेला में 9.6 मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 9.0 मिमी, वैशाली के हाजीपुर में 8.6 मिमी, अररिया के बरहगामा में 8.4 मिमी और पूर्णिया के बैसा में 8.4 मिमी बारिश हुई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना 35.1 27.6
गया 32.6 26.0
भागलपुर 32.9 27.1
मुजफ्फरपुर 34.4 28.2

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।