Move to Jagran APP

पटना-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति 31 मार्च तक बुधवार को नहीं खुलेगी, इन ट्रेनों में भी परिवर्तन

कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 29 फरवरी कर दिया गया था ये मियाद बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 09:00 AM (IST)
पटना-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति 31 मार्च तक बुधवार को नहीं खुलेगी, इन ट्रेनों में भी परिवर्तन
पटना-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति 31 मार्च तक बुधवार को नहीं खुलेगी, इन ट्रेनों में भी परिवर्तन

पटना, जेएनएन। 'कोहरे का असर' अभी भी रेल परिचालन को प्रभावित कर रहा है। कोहरे को ध्यान में रख यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन के उद्देश्य से रेल प्रबंधन ने 16 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2020 तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया था। जबकि कुछ का आंशिक समापन/प्रारंभ स्टेशन में बदलाव किया गया था। कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई थी। बाद में कोहरे को देखते हुए इसे बढ़ाकर 29 फरवरी कर दिया गया था। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च किया जा रहा है।

loksabha election banner

परिचालन के दिनों में कमी

ट्रेन  - दिन 

12023    हावड़ा-पटना     गुरुवार 

12024    पटना-हावड़ा    गुरुवार 

12365    पटना-रांची     शुक्रवार

12366    रांची-पटना    शुक्रवार

12393    राजेंद्र नगर- नई दिल्ली संपूर्णक्रांति            बुधवार   

12394    नई दिल्ली- राजेंद्रनगर संपूर्ण क्रांति           गुरुवार

12397    गया-नई दिल्ली        सोमवार

12398    नई दिल्ली-गया  मंगलवार   

12561    जयनगर-नई दिल्ली    गुरुवार

12562    नई दिल्ली-जयनगर     शुक्रवार   

13239    पटना-कोटा  शुक्रवार   

13240    कोटा-पटना  शनिवार   

15203    बरौनी- लखनऊ     मंगलवार   

15204    लखनऊ- बरौनी बुधवार

15211    दरभंगा -अमृतसर बुधवार

15212    अमृतसर-दरभंगा  शुक्रवार

15273    रक्सौल-आनंदविहार गुरुवार 15274 आनंद विहार-रक्सौल शुक्रवार 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार  बुधवार

12558 आनंदविहार -मुजफ्फरपुर गुरुवार

13257 दानापुर-आनंद विहार     गुरुवार

13258 आनंद विहार- दानापुर    शुक्रवार

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

गाड़ी संख्या 13237/13239 एवं13238-13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर-टुंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर की बजाय कानपुर-फर्रुखाबाद- कासगंज-मथुरा- अछनेरा-भरतपुर के रास्ते चलेगी।

कोहरे को देखते हुए बढ़ाई गई मियाद

परिवर्तन की नई मियाद कोहरे को देखते हुए बढ़ाई गई है। देखा गया है कि सबसे ज्यादा रेल दुर्घटनाएं कोहरे की वजह से होती है। इस दौरान यात्री ट्रेन के देर से चलने की शिकायतें भी करते हैं। एेसे में एहतियातन रेल विभाग ने ये निर्णय लिया है कि 31 मार्च तक कोहरे की वजह से ट्रेनों का समय परिवर्तित किया जाए। पहले समय को बढ़ाकर 29 फरवरी तक कर दिया गया था अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च किया जा रहा है। इस दौरान कई ट्रेनें तय समय से नहीं चलेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.