पटना नगर निगम जल्द खरीदेगा तीन शव वाहन, महापौर के प्रस्ताव पर डीएम ने दे दी है सहमति
पटना नगर निगम मृत व्यक्तियों के शव को घर से मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए तीन शव वाहन का क्रय करेगा। पटना नगर निगम की महापौ सीता साहू ने नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा को पत्र लिखकर शीघ्र तीन शव वाहन क्रय करने का आग्रह किया है।
पटना, जागरण संवाददाता। पटना नगर निगम मृत व्यक्तियों के शव को घर से मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए तीन शव वाहन का क्रय करेगा। पटना नगर निगम की महापौ सीता साहू ने नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा को पत्र लिखकर शीघ्र तीन शव वाहन क्रय करने का आग्रह किया है। महापौर सीता साहू ने बताया कि काविड-19 महामारी के कारण पटना नगर निगम क्षेत्र में काफी संख्य में नागरिकों की मृत्यु हो रही है। मृत व्यक्तियों को घर से मुक्तिधाम (शमशान घाट) तक पहुंचाने के लिए शव वाहन क्रय की आवश्यकता महसूस की जा रही है। मृत व्यक्ति के परिवार को किसी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न नहीं होगी। बताया कि शव वाहन खरीद का संलेख सशक्त स्थायी समिति की बैठक में रखा जाएगा।
आपदा प्रबंध के तहत खरीदा जाएगा शव वाहन
महापौर से पत्र मिलने के बाद पटना नगर निगम के आयुक्त हिमांशु शर्मा ने जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह से बात कर सहमति ले ली है। जिलाधकारी ने आपदा प्रबंधन के तहत तीन शव वाहन क्रय करने पर सहमति दे दी है। पटना नगर निगम ने एजेंसियों से शव वाहन खरीद का प्रयास शुरू कर दिया है। कई एजेंसी से कोटेशन की मांग की जा रही है।
फाउंडेशन भी चार दिनों में शव का अंतिम संस्कार करने लगेगा
भमाशाह फाउंडेशन के प्रतिनिधि विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि चार दिनों के अंदर फाउंडेशन मृतक के घर से शमशान घाट तक शव जलने का कार्य प्रारंभ कर देगा। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी। हिंदू के लिए चार दिनों में सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सिर्फ 1500 रुपये में घर से शव उठाकर शमशान घाट पर विद्युतशवादाह गृह में जलाने तथा कफन और पूजा सभी इसमें शामिल हैं। लकड़ी पर शवदाह कराने का शुल्क 4900 रुपए निर्धारित किया गया है। नगर निगम से आदेश मिल गया है। तैयारी की जा रही है। शव वाहन तैयार किए जा रहे हैं।