Move to Jagran APP

कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्‍कार के लिए मुफ्त में लकड़ी दे रहा पटना नगर निगम

Patna Nagar Nigam News निगम खुद लकड़ी खरीद कर मंगाया है। संक्रमितों के परिजनों को लकड़ी पर शव जलाने का सिर्फ अनुरोध करना है। विद्युत शवदाह गृह की तरह लकड़ी पर भी शव का निशुल्क दाह संस्‍कार किया जा रहा है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 10:11 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 10:11 AM (IST)
कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्‍कार के लिए मुफ्त में लकड़ी दे रहा पटना नगर निगम
अंतिम संस्‍कार के लिए मुफ्त में लकडि़यां दे रहा पटना नगर निगम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Coronavirus Update News: कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मृत्यु बड़े पैमाने पर होने के कारण शमशान घाटों की व्यवस्था बदहाल हो गयी है। अंतिम संस्‍कार के लिए कतार इतनी लंबी है कि विद्युत शवदाह गृह में 10 से 12 घंटे बाद शव को जलने की बारी आ रही है। ज्यादा शव होने पर लकड़ी पर नि:शुल्क शव जलाने की व्यवस्था के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। निगम खुद लकड़ी खरीद कर मंगाया है। संक्रमितों के परिजनों को लकड़ी पर शव जलाने का सिर्फ अनुरोध करना है। विद्युत शवदाह गृह की तरह लकड़ी पर भी शव का नि:शुल्क दाह संस्‍कार किया जा रहा है।

loksabha election banner

वसूली की शिकायतों के बाद निगम ने लिया फैसला

शमशान घाटों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पटना नगर निगम बांसघाट, गुलबीघाट और खाजेकलां घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगा कर अवैध क्रियाकलापों पर निगरानी करने का फैसला लिया है। शमशान घाटों पर सभी निगम कर्मी, टास्क फोर्स, आउटसोर्स सफाई कर्मी यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। यह व्यवस्था अधिकृत एवं अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान के लिए की गई है। प्रवेश द्वार पर कोविड मृतक के नि:शुल्क अंतिम संस्कार की जानकारी वाले बैनर लगाए गए हैं।

तीन घाटों पर “मे आई हेल्प यू” डेस्क

आम जन की सहूलियत के लिए पटना नगर निगम बांसघाट, गुलबीघाट और खाजेकलां  विद्युत शवदाह गृह के निकट “मे आई हेल्प यू” डेस्क भी अधिष्ठापित किया है। जहां मृतक के शव आने पर निगम के कर्मी परिजनों की व्यवस्था के संबंध में सही जानकारी एवं मार्गदर्शन देंगे। तीनों घाटों पर माइक के माध्यम से कोरोना मृतकों के परिजन को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जाने लगी है।

नि:शुल्क लकड़ी देने के लिए शमशान घाटों पर खुला काउंटर

पटना नगर निगम बांसघाट, गुलबीघाट और खाजेकलां घाट पर कोविड संक्रमितों को नि:शुल्क लड़की उपलब्ध कराएगा। इसके लिए काउंटर खोल दिया है। यहां तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजन से निगम कर्मियों द्वारा राशि की मांग न की जाए।

लकड़ी पर शव जलाने का करना होगा अनुरोध

कोविड मृतकों का विद्युत शवदाह गृह द्वारा दाह संस्कार को प्राथमिकता दी जा रही है। विद्युत शवदाह गृह में क्षमता से अधिक शव पहंचने के कारण शव जलाने के बारी आने का इंतजार करना पड़ जा रहा है। स्‍वजनों को लकड़ी से अंतिम संस्कार कराए जाने के अनुरोध करना होगा। निगम अंतिम संस्कार के लिए नि:शुल्क लकड़ी की व्यवस्था कराएगा।

तीनों घाटों का निगम अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बांसघाट, गुलबीघाट और खाजकलां घाट की व्यवस्था एवं अवैध कार्यों की शिकायत मिलने पर पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री देवेंद्र प्रसाद (योजना) एवं अपर नगर आयुक्त (सफाई) शीला इरानी ने औचक निरीक्षण किया। शवदाहगृहों की व्यवस्था को पारदर्शी, सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रखने संबंधी रिपोर्ट नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा को समर्पित किया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त ने शमशान घाटों पर बेहतर व्यवस्था के लिए कदम उठाए हैं।

एंबुलेंस से घाट तक शव ले जाने की नि:शुल्क सेवा देगा निगम

घाटों पर कोरोना संक्रमित के शव एंबुलेंस द्वारा लाए जाने की नि:शुल्क व्यवस्था की है। उन शवों को विद्युत शवदाह गृह या घाटों तक उठाकर नि:शुल्क ले जाने के लिए तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया है। यह सेवा पूर्ण रूप से नि:शुल्क है।

अब अपनी लकड़ी, नि:शुल्क की गारंटी

अपर नगर आयुक्त  (योजना) देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि घाटों पर निजी लकड़ी वालों से लकड़ी लेकर शव जलाये जा रहे हैं। इस कारण अव्यवस्था थी। इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए निगम खुद लकड़ी खरीद कर मंगाया है।

  • शमशानघाटों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करेगा नगर निगम
  • यूनिफार्म में निगमकर्मी, प्रवेश द्वार पर लगा बैनर
  • बांसघाट पर ज्यादा शव पहुंचने के कारण लग रहा अधिक समय
  • लकड़ी खरीदकर खुद मंगाया नगर निगम

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.