विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में शटर काटकर मोबाइल दुकान में 50 लाख की चोरी, डेढ़ लाख कैश भी ले उड़े चोर

By Shubham KumarEdited By: Radha Krishna
Published: Mon, 26 Oct 2026 03:32 PM (IST)

पटना के पत्रकार नगर में चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर काटकर 40-50 लाख रुपये के मोबाइल फोन और ...और पढ़ें

50 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख कैश गायब

50 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख कैश गायब

HighLights

  1. पटना में मोबाइल दुकान का शटर काटकर बड़ी चोरी हुई।

  2. चोरों ने 50 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख कैश चुराए।

  3. पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी, CCTV बंद मिला।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। काली मंदिर रोड स्थित मां कम्युनिकेशन का शटर काटकर चोर करीब 40 से 50 लाख रुपये के मोबाइल फोन और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रात 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे मालिक

दुकान के मालिक राजीव कुमार ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद चोरों ने दुकान को निशाना बनाया।

सुबह करीब चार बजे उन्हें मकान मालिक ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। दुकान में इतनी बड़ी चोरी होने की खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।

सुबह जिम पहुंचे युवक ने देखा आधा खुला शटर

दुकान के ऊपर स्थित मकान में जिम चलता है। सुबह जब एक युवक जिम करने पहुंचा तो उसने दुकान का शटर आधा खुला देखा। उसे शक हुआ, जिसके बाद उसने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक ने तुरंत दुकान मालिक राजीव कुमार को फोन कर घटना के बारे में बताया।

50 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख कैश गायब

दुकान मालिक के मुताबिक, चोर दुकान से करीब 40 से 50 लाख रुपये के मोबाइल फोन और डेढ़ लाख रुपये नकद ले गए हैं। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और पूरे नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। इतनी बड़ी रकम के मोबाइल फोन चोरी होने से इलाके के कारोबारियों में भी चिंता बढ़ गई है।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार नगर थाने की पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुकान के अंदर से साक्ष्य एकत्र किए, ताकि चोरी से जुड़े सुराग मिल सकें। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दुकान का CCTV कैमरा था बंद

इस घटना में एक अहम बात सामने आई है कि दुकान का CCTV कैमरा बंद था। ऐसे में वारदात की तस्वीरें मिलने में परेशानी हो सकती है। पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर सकती है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।