विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Patna News: 10 अगस्त तक जुड़ेंगे मीठापुर और चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर, पटना में सफर होगा और भी आसान

Published: Tue, 04 Aug 2026 06:54 PM (IST)

अगले एक हफ्ते में मीठापुर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर को जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ...और पढ़ें

पटना में मीठापुर चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर का काम एक हफ्ते में होगा पूरा यातायात होगा सुगम (AI Generated Image)

पटना में मीठापुर चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर का काम एक हफ्ते में होगा पूरा यातायात होगा सुगम (AI Generated Image)

HighLights

  1. मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर का काम एक हफ्ते में होगा पूरा।

  2. पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया स्थल निरीक्षण।

  3. परियोजना से पटना में यातायात जाम की समस्या घटेगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। अगले एक हफ्ते के भीतर मीठापुर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर को जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा। वाया करबिगिहिया बने इस फ्लाईओवर के लिए पहुंच पथ व सर्विस पथ का काम भी फिनिशिंग स्तर पर है। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने मंगलवार को इस परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने समीक्षा बैठक भी की और कई निर्देश दिए।

पथ निर्माण मंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर (करबिगहिया) को जोड़ने वाले पहुंच पथ एवं सर्विस रोड परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियाजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण, गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ पदाधिकारी, परियोजना से जुड़े अभियंता, कार्यकारी एजेंसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा मंत्री को परियोजना की तकनीकी प्रगति एवं शेष कार्यो की अद्यतन जानकारी दी गई।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति 292.74 करोड़ रुपए की है तथा फेज-1 के निर्माण कार्य में मीठापुर गोलंबर से नवनिर्मित करबिगहिया गोलंबर, करबिगहिया गोलंबर से मीठापुर बस स्टैंड की ओर तथा नवनिर्मित मीठापुर महुली फ्लाईओवर में जोड़ने तक का काम इसी महीने की 10 तारीख तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पथ निर्माण मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शेष कार्यो को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यह परियोजना पटना शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है तथा इसके पूर्ण होने से मीठापुर गोलंबर में लंबे समय से बनी यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी।

साथ ही यह फ्लाईआवर आर-ब्लाक, जीपीओ गोलंबर, मीठापर गोलंबर, करबिगहिया स्टेशन एवं कंकड़बाग क्षेत्र के बीच यातायात को अधिक सुगम बनाएगा तथा एनएच-31 बाईपास से भी बेहतर संपर्क स्थापित करेगा।