विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब की पेटी लेकर पटना जा रहा था बक्‍सर का युवक; RJD विधायक के घर के पास हादसे में गई जान

Published: Fri, 19 Jun 2026 11:52 AM (IST)

मनेर-पटना सड़क पर एक बाइक दुर्घटना में बादल कुमार नामक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की ...और पढ़ें

मनेर में सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेति‍क तस्‍वीर

मनेर में सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेति‍क तस्‍वीर

HighLights

  1. मनेर-पटना सड़क पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत।

  2. मृतक की बाइक से एक पेटी बीयर बरामद की गई।

  3. राजद विधायक के आवास के सामने हुआ यह हादसा।

संवाद सूत्र, मनेर (पटना)। शराब की पेटी लेकर बाइक से मनेर से पटना जा रहे बाइक सवार एक युवक की शुक्रवार  सुबह दूसरी बाइक से टक्‍कर में मौत हो गई। हादसा मनेर-पटना सड़क पर हुआ है। 

उसकी पहचान बक्सर निवासी लालजी प्रसाद के बेटे बादल कुमार कुमार के रूप में की गई। वह वर्तमान में राजधानी के पाटल‍िपुत्र इलाके में रहता था। 

उसके पास से एक पेटी बीयर बरामद की गई। जबक‍ि बैग में रखा बोतल आसपास के लोग लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

राजद विधायक के घर के सामने हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार मनेर थाना क्षेत्र के महिनावा में राजद विधायक भाई वीरेंद्र के आवास के सामने मुख्‍य सड़क पर हादसा हुआ। देवी मंदिर के समीप बादल की बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्‍कर हो गई। 

इसमें दोनों बाइक सवार तीन युवक जख्‍मी हो गए। उनमें से दो की हालत नाजुक थी। हालांक‍ि हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायल वहां से गाड़ी लेकर भाग निकले।  

बाइक की हैंडल के पास रखी थी पेटी 

इसके बाद आनन-फानन में स्‍थानीय लोगों ने बादल को एक क्‍ल‍िनिक में पहुंचाया।  हालत गंभीर देखकर मनेर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे पीएचसी पहुंचाया। वहां एक को मृत घोष‍ित कर दिया गया। 

बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान हुई। इसके बाद स्‍वजन को सूचना दी गई। थानाध्‍यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मृतक युवक की बाइक से एक पेटी बीयर बरामद की गई है। उसके बैग में भी बीयर की बोतलें थी।