पटना के कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिले, पांच दिन से लापता थी शैली रानी
पटना के कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान ...और पढ़ें

राजेंद्रनगर टर्मिनल जीआरपी कर रही जांच
HighLights
पटना के कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर दो शव मिले।
युवती की पहचान पांच दिन से लापता शैली रानी के रूप में।
युवक की पहचान नहीं, प्रेम प्रसंग की आशंका पर जांच।
जागरण संवाददाता, पटना। पटना के कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवती की पहचान शैली रानी के रूप में हुई है। वह टीपीएस कॉलेज के पास रहती थी और पांच अक्टूबर से लापता थी।
परिजनों ने उसी दिन कंकड़बाग थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पांच दिन से लापता थी शैली, परिवार ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
शैली रानी पांच अक्टूबर से लापता थी। उसके परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने के बाद उसकी पहचान शैली के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर मामले ने नया मोड़ ले लिया।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शैली रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंची और उसके साथ मिले युवक की पहचान क्या है।
युवक की पहचान नहीं, प्रेम प्रसंग की आशंका
रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव मिलने के बाद मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मृत युवक की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है। ऐसे में घटना के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस दोनों की पहचान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
राजेंद्रनगर टर्मिनल जीआरपी कर रही जांच
यह मामला राजेंद्रनगर टर्मिनल रेल थाना (जीआरपी) से जुड़ा है। पुलिस मृत युवक की पहचान करने के साथ ही घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल युवती की गुमशुदगी और रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिलने की घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है।
