विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में रिश्वत लेते महिला आयकर अधिकारी गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले दो लाख रुपये

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:40 PM (IST)

एनजीओ से रिश्वत लेने के आरोप में महिला आयकर अधिकारी सुनंदा कुमार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ...और पढ़ें

छज्जूबाग स्थित घर और कार्यालय में तलाशी

छज्जूबाग स्थित घर और कार्यालय में तलाशी

HighLights

  1. महिला आयकर अधिकारी सुनंदा कुमार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार।

  2. सीबीआई ने तलाशी में आवास से लगभग दो लाख रुपये नकद बरामद किए।

  3. एनजीओ से 12ए और 80जी प्रमाणपत्र के लिए रिश्वत मांगी थी।

राज्य ब्यूरो, पटना। एनजीओ को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र के बदले रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ी गई महिला आयकर अधिकारी सुनंदा कुमार को सीबीआइ ने गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है। शुक्रवार को महिला अधिकारी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया।

छज्जूबाग स्थित घर और कार्यालय में तलाशी

इधर, सीबीआइ की टीम ने महिला अधिकारी के छज्जूबाग स्थित आवास और कार्यालय की भी तलाशी ली। डीएसपी रूबी चौधरी के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान करीब दो लाख रुपये नकद बरामद होने की सूचना है। सीबीआइ ने बरामद राशि को जब्त कर लिया है। मामले में अग्रतर जांच जारी है।

नकदी और दस्तावेजों की हो रही जांच

सीबीआइ बरामद नकदी और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वतखोरी से जुड़े इस मामले में कोई और पदाधिकारी भी शामिल है या नहीं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

12ए और 80जी प्रमाणपत्र के बदले मांगी थी रिश्वत

दरअसल, एनजीओ की पदाधिकारी ने सीबीआइ में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 12ए और 80जी प्रमाणपत्र जारी करने के बदले महिला आयकर अधिकारी रिश्वत मांग रही हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआइ ने जाल बिछाया।

जाल बिछाकर 15 हजार लेते दबोचा

इसके बाद सीबीआइ ने महिला आयकर अधिकारी को 15 हजार रुपये लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारी के साथ एक महिला क्लर्क को भी पकड़ा गया था। हालांकि, रिश्वत लेने के मामले में क्लर्क की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हो सकी।

संलिप्तता की पुष्टि नहीं, महिला क्लर्क को छोड़ा

सीबीआइ की जांच में महिला क्लर्क की रिश्वत लेने के मामले में संलिप्तता की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं, महिला आयकर अधिकारी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर बेउर जेल भेज दिया गया।