Move to Jagran APP

लू की चपेट में पटना, अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री

राजधानी और आसपास का इलाका सोमवार को लू की चपेट में रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 09:07 PM (IST)
लू की चपेट में पटना, अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री
लू की चपेट में पटना, अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री

पटना। राजधानी और आसपास का इलाका सोमवार को लू की चपेट में रहा। मंगलवार को पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा और राजगीर का तापमान बढ़ेगा। धूल भरी तेज हवा से लोगों को परेशान करेगी।

loksabha election banner

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को पटना का तापमान 40 डिग्री, गया का 43 डिग्री, औरंगाबाद, नालंदा और राजगीर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दक्षिण बिहार में धूल के साथ गर्म हवा चलेगी। उत्तर और पूर्वी बिहार में तापमान यथावत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार गया का अधिकतम तापमान 10 मई तक 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

---------

: मई में चार शहरों का अधिकतम तापमान :

तिथि - पटना -गया -पूर्णिया-भागलपुर

1 मई - 30.4 - 35.7- 29.2 - 30.1

2 मई - 33.3 -36.6 - 31.4 - 31.4

3 मई - 32.5 - 34.9 - 33 - 33.7

4 मई - 34 - 36.1 - 30.4 -31.6

5 मई - 36.4 - 39.3 - 30.4 - 34

6 मई - 40 - 42.7 - 32.4 - 36

7 मई - 39.4 - 42.2 - 36.6 - 31.2

----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.