ट्रेन में कपड़े फाड़कर पटना की युवती ने मचाया हंगामा, फिर सामने आए VIDEO ने पलट दी पूरी कहानी
दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रही एक युवती ने टीटीई पर झूठा आरोप लगाने के लिए अपने कपड़े ...और पढ़ें
-1789830319629_m.webp)
लड़की को मोबाइल में वीडियो दिखाते रेलवे अधिकारी। वीडियो ग्रैब
HighLights
युवती ने टीटीई पर आरोप लगाने के लिए अपने कपड़े फाड़े।
घटना का वीडियो वायरल होने से युवती की सच्चाई सामने आई।
बिना टिकट यात्रा पर युवती को 1000 रुपये का जुर्माना लगा।
डिजिटल डेस्क, पटना। दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रही एक युवती ने शनिवार को टीटीई पर गंभीर आरोप लगाने की कोशिश की।
युवती ने कथित तौर पर अपने कपड़े खुद फाड़ लिए और टीटीई को फंसाने की कोशिश की। हालांकि, संयोग से पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में युवती अपने कपड़े फाड़ते हुए नजर आ रही है। वह कहती सुनाई दे रही है, "अब दिखाइए।" इसके बाद वह मोबाइल से किसी को फोन लगाते हुए कथित तौर पर धमकी देती है।
वीडियो में वह गाली-गलौज करती हुई भी सुनाई दे रही है। इसके बाद वह कहती है जादे करबअ त ठेल देब ओन्ने, भले जाएब जेल।
कपड़े फाड़ने का वीडियो सामने आने पर बदली बात
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती पटना जिले के खगौल की रहने वाली है और दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से डीडीयू की ओर यात्रा कर रही थी।
ट्रेन में टिकट जांच के दौरान विवाद की स्थिति बनी। इसी दौरान युवती ने कथित तौर पर अपने कपड़े फाड़ लिए। बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई को टीटीई से बड़ा अधिकारी बताते हुए धौंस दिखा रही थी।
मामले में उस पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। बाद में जब युवती को मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ वह वीडियो दिखाया गया, जिसमें वह खुद कपड़े फाड़ती नजर आ रही थी, तो वह इधर-उधर की बातें करने लगी।
इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने लगे। युवती ने इसका भी विरोध किया और कहा कि उसका वीडियो क्यों बनाया जा रहा है। उसने यह भी कहा कि किसी का वीडियो नहीं बनाया जा सकता और वह भी वीडियो बनाएगी।
महिला सिपाही ने लगाई फटकार
वीडियो में मौके पर मौजूद रेलवे कर्मियों और महिला सिपाही के साथ युवती की बातचीत भी सुनाई दे रही है। महिला सिपाही उसे इस तरह की हरकत करने पर फटकार लगाती सुनाई देती है।
वहीं, रेलवे कर्मियों की ओर से भी कहा जाता है कि युवती होने के कारण उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जा रहा है, इसके बावजूद वह इस तरह की हरकत कर रही है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, मामले में रेलवे या संबंधित पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही घटना के सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
