विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना के बच्चे ने बनाया ऐसा चेहरा कि मच गया बवाल, दो पक्षों में पथराव; 10 लोग घायल

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:19 PM (IST)

फतुहा के मकसूदपुर गांव में एक बच्चे के चेहरा बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो पथराव ...और पढ़ें

फतुहा में बच्‍चे के मजाक‍िया चेहरा बनाने पर मारपीट। सांकेत‍िक तस्‍वीर

फतुहा में बच्‍चे के मजाक‍िया चेहरा बनाने पर मारपीट। सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सहयोगी, फतुहा (पटना)। फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में शनिवार की रात एक बच्चे के मजाकिया अंदाज में चेहरा बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते कहासुनी ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

मामूली बात पर भ‍िड़ गए दोनों पक्ष

फतुहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि विवाद की शुरुआत एक बच्चे द्वारा दूसरे पक्ष के एक सदस्य की ओर मजाकिया चेहरा बनाने को लेकर हुई।

बच्‍चे ने मुंह टेढ़ा क‍िया, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई।

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। पथराव की घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोगों के घायल होने की जानकारी है। 

अब तक किसी पक्ष ने नहीं दी शिकायत

पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

लोगों का कहना है कि बच्‍चे की बात पर इस तरह बड़ों का आपस में लड़ जाना अच्‍छी बात नहीं है।  बच्‍चे तो नटखट स्‍वभाव के होते हैं।