विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना किदवईपुरी के अपार्टमेंट में घुसकर पूर्व पार्षद अनिल यादव को मारी गोली, पांच गोलियां लगने से हालत गंभीर

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:40 PM (IST)

पटना के किदवाइपुरी स्थित एक अपार्टमेंट में घुसकर पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव को गोली मारी गई। उन्हें पांच गोलियां ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्व पार्षद अनिल यादव को अपार्टमेंट में घुसकर गोली मारी गई।

  2. हमलावरों ने पांच गोलियां मारीं, उनकी हालत गंभीर बनी है।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, पटना। बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी के पास बुधवार शाम अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

गोली लगने के बाद अनिल कुमार यादव को गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पांच गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कालोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अपराधियों की पहचान और वारदात की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घटनास्थल के आसपास पुलिस ने जांच की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर सीटी एसपी और थाने की पुलिस पहुंची है मामले की जांच की जा रही है।

वार्ड 24 के पूर्व पार्षद हैं अनिल यादव

अनिल कुमार यादव पटना नगर निगम के वार्ड 24 के पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी वर्तमान में पार्षद हैं। पुलिस घटना के पीछे के कारणों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। कुछ महीने पहले उनके बेटे की भी मौत हुई थी।