विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गापूजा पर पटना में ट्रैफिक प्लान लागू, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्ते बंद; निकलने से पहले पढ़ें रूट

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:15 PM (IST)

दुर्गापूजा और दशहरा के लिए पटना में ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारी की है, जिसके तहत प्रमुख मार्गों पर वाहनों ...और पढ़ें

पटना नगर निगम क्षेत्र में 17 से 20 अक्‍टूबर तक बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था।

पटना नगर निगम क्षेत्र में 17 से 20 अक्‍टूबर तक बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था।

HighLights

  1. 17 से 20 अक्टूबर तक भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध।

  2. कई प्रमुख मार्गों पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू।

  3. दुर्गापूजा भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की व्यापक तैयारी।

जागरण संवाददाता, पटना। दुर्गापूजा और दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारी की है।

इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के साथ कई सड़कों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

कुछ मार्गों पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था 17 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से 20 अक्टूबर की रात 10 बजे तक अथवा यातायात सामान्य होने तक प्रभावी रहेगी।

बेली रोड से अशोक राजपथ तक लागू रहेगा नया ट्रैफिक प्लान

पटना नगर निगम क्षेत्र में 17 से 20 अक्टूबर तक मालवाहक और यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दायरे में बस, ट्रक, ट्रैक्टर, टाटा 407 सहित अन्य संबंधित वाहन शामिल हैं।

सरकारी, गैरसरकारी, अर्धसरकारी और निजी वाहनों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा। वहीं, मेट्रो परियोजना और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े भारी वाहनों के परिचालन पर 15 से 21 अक्टूबर तक रोक रहेगी।

दानापुर से अशोक राजपथ में बड़ी वाहन का प्रवेश वर्जित होगा, ये वाहन दानापुर कैन्ट से सगुना मोड़ होते हुए खगौल-दानापुर स्टेशन होकर जा सकेंगी।

राजाबाजार फ्लाईओवर नीचे एवं उसके आसपास की यातायात व्यवस्था 

  • सगुना मोड़ की ओर से पटना हवाई अड्डा सगुना मोड़ (पश्चिम) से हवाई अड्डा जाने वाले छोटे वाहन बेली रोड में रूकनपुरा, राजाबाजार ओवरब्रीज के नीचे जगदेव पथ से बीएमपी होते हुए जा सकते हैं।
  • सगुना मोड़ की ओर से हड़ताली चौक सगुना मोड़ से पूरब हड़ताली मोड़-आयकर गोलंबर की ओर जाने वाली छोटे वाहन सगुना मोड़ से रूकनपुरा से राजाबाजार फ्लाईओवर ऊपर से जा सकते हैं।
  • सगुना मोड से बेली रोड होते हुए दीघा-पाटलीपुत्रा-राजीवनगर आदि जाने वाले छोटे वाहन आशियाना मोड़ से बायें आशियाना दीघा रोड होते हुए जा सकते है।
  • राजीवनगर-दीघा की ओर से हड़ताली चौक राजीवनगर-दीघा से हड़ताली चौक जाने वाले छोटे वाहन आशियाना दीघा रोड से राजीवनगर नाला के सटे रोड से केशरीनगर होते हुए राजीवनगर आरओबी नीचे (अटल पथ) से अटल पथ होते हुए जा सकते हैं।
  • आशियाना दीघा रोड से रामनगरी मोड से फ्रेंड्स कालोनी रोड से एजी कालोनी रोड से आइजीआइएमएस के बगल से जेडी वीमेंस कालेज होते हुए बेली रोड से पूरब हड़ताली की ओर जा सकते हैं।
  • सगुना मोड़ राजीवनगर-दीघा से सगुना मोड़ जाने वाली छोटे वाहन आशियाना दीघा रोड में पासपोर्ट आफिस से मौर्या पथ से अंबेडकर पथ से बेली रोड होते हुए जा सकते हैं।
  • राजीवनगर-दीघा की ओर से पटना हवाई अड्डा आशियाना दीघा रोड से राजीवनगर नाला के सटे रोड से केशरीनगर होते हुए राजीवनगर आरओबी नीचे (अटल पथ) से अटल पथ होते हुए जा सकते हैं।
  • डुमरा टीओपी से सगुना मोड़ बेली रोड में छोटे वाहन डुमरा टीओपी तक जायेंगी, वहां से बायें हवाई अड्डा से बीआइटी होते हुए फुलवारीशरीफ-जगदेव पथ होते हुए जा सकती है।
  • डुमरा टीओपी से राजीवनगर-दीघा बेली रोड में आशियाना नगर-एजी कालोनी-समनपुरा जाने वाले छोटे वाहन बेली रोड में पीलर नं0-91 से दाहिने यू-टर्न लेकर जेडी वीमेंस कालेज के बगल से आइजीआइएमएस के बगल से एजी कालोनी रोड से आशियाना दीघा रोड होते हुए जा सकते हैं।
  • हड़ताली चौक की ओर से सगुना मोड़ हड़ताली चौक से पश्चिम सगुना मोड़ की ओर जाने वाली सभी वाहन हड़ताली चौक से सीधे राजवंशीनगर से चिड़ियाखाना से बेली रोड फ्लाईओवरब्रीज ऊपर से जा सकते हैं।

डाकबंगला चौराहा-आयकर गोलंबर-कोतवाली के पास की व्यवस्था

  • जीपीओ गोलंबर ऊपर नीचे से सभी व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बुद्धमार्ग (उत्तर) की ओर नहीं होगा। ये वाहन जीपीओ गोलंबर से पश्चिम आर ब्लाक चौराहा की ओर जा सकेंगी।
  • डाकबंगला चौराहा भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन एवं स्वामीनंदन तिराहा की ओर से डाकबंगला की तरफ सभी वाहनों का परिचालन वर्जित होगा।
  • डाकबंगला चौराहा से कोतवाली तक इस मार्ग पर दोनों फ्लैंकों में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का परिचालन नहीं होगा। पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले छोटी वाहन गोरियाटोली चौक से एक्जीविशन रोड होते हुए जा सकेगी एवं इसी मार्ग से पुनः वापसी होगा।

अशोक राजपथ के आसपास की व्यवस्था

  • कारगिल चौक से गांधी चौक तक अशोक राजपथ में कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक छोटी वाहनों का परिचालन दोनों तरफ से होगा।
  • गांधी चौक से गायघाट तक (वन-वे) इस मार्ग में छोटी वाहन केवल पश्चिम से पूरब की ओर जायेगी। पूरब से पश्चिम की ओर आने वाली छोटी वाहन गायघाट चौराहा से दक्षिण बिस्कोमान गोलंबर, कुम्हरार से पुरानी बाईपास होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते हैं अथवा जेपी गंगा पथ से गांधी मैदान-दीघा की ओर जा सकते है।
  • गायघाट से चौक मोड़ पटना सिटी तक (वन-वे) इस मार्ग में पश्चिम से पूरब की ओर जाने वाले छोटी वाहनों के लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था रहेगी। पूरब से पश्चिम की ओर आने वाले छोटी वाहन चौक शिकारपुर नाला, गुलजारबाग, तुलसी मंडी से पुरानी बाईपास होते हुए गंतव्य की ओर जा सकती है।
  • चौक मोड़ से दीदारगंज तक चौक मोड़ से दीदारगंज तक केवल पश्चिम से पूरब की ओर छोटी वाहन जा सकती है। दीदारगंज से पश्चिम अशोकराज पथ में सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। ये वाहन दीदारगंज से न्यूबाईपास से टाल प्लाजा होते हुए गंतव्य की ओर जा सकती है।
  • पश्चिम दरवाजा पश्चिम दरवाजा से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। यहां से सभी वाहन नबाव बहादुर रोड से गुलजारबाग स्टेशन रोड से अगमकुआं फ्लाईओवर होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
  • पूरब दरवाजा पूरब दरवाजा से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। पूरब दरवाजा से सभी वाहन मोर्चा रोड से सुदर्शन पथ से चौक शिकारपुर आरओबी होते हुए गंतव्य की ओर जा सकती है।
  • पटना सिटी चौक पटना सिटी चौक से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम की ओर वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। पटना सिटी चौक से नई सड़क (गुरू गोविंद सिंह पथ) से सुदर्शन पथ से गुलजारबाग स्टेशन रोड से अगमकुआं आरओबी होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
  • अशोक राजपथ से राजेन्द्रनगर-पटना जंक्शन अशोक राजपथ से राजेन्द्रनगर-पटना जंक्शन की ओर जाने वाली छोटी केवल छोटी वाहन (टेम्पू, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल आदि) अशोक राजपथ से गांधी चौक से सैदपुर रोड से मोइनुलहक स्टेडियम होते हुए जा सकती है।

खजांची रोड इस पथ में वाहनों का प्रवेश केवल दक्षिण से उत्तर की ओर होगा। मखनियांकुआं रोड दक्षिण से अशोक राजपथ में वाहनों का परिचालन वर्जित होगा।

अशोक राजपथ से मखनियांकुआं रोड होते हुए बारीपथ से पूरब सैदपुर मोड से सैदपुर रोड से मोइनुलहक स्टेडियम से धनुष सेतु होते हुए जा सकती है।

गोविंद मि‍त्रा रोड पर दोनों तरफ से बंद रहेगा आवागमन

गोविंद मित्रा रोड मार्ग में दोनों तरफ से यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। सब्जीबाग रोड इस मार्ग में दोनों ओर से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

बाकरगंज से मखनियांकुआं रोड (बारीपथ) वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नाला रोड नाला रोड मोड़-हिन्दी साहित्य सम्मेलन से ठाकुरबाड़ी मोड़ की तरफ किसी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

दिनकर गोलंबर दिनकर गोलंबर से मछुआटोली चौक की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ये वाहन दिनकर गोलंबर से वैशाली गोलंबर से सैदपुर रोड होते हुए बारीपथ में जा सकेंगे।

दशरथा मोड़ से पूरब न्यू बाईपास के दोनों तरफ नीचे सिपारा की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मीठापुर सब्जी मंडी (डा अनिता सिंह मार्ग) से दक्षिण सिपारा पूल नीचे से प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

परसा थाना से नीचे कुरथौल होते हुए न्यू बाईपास की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

नो पार्किंग जोन

  1. गांधी मैदान के चारों तरफ
  2. एसपी वर्मा रोड 
  3. कोतवाली थाना के पूरब टाईटन वाच मोड़ से सिन्हा लाईब्रेरी मोड़ एवं छज्जूबाग तक
  4. पटना म्युजियम के चारों तरफ के मार्ग एवं बुद्धमार्ग में कोतवाली टी से पटना म्युजियम तक के मार्ग

वाहन पार्किंग व्यवस्था

  1. फ्रेजर रोड में डा सीपी ठाकुर के आवास से स्वामी नंदन तिराहा तक
  2. आकाशवाणी से जेपी गोलंबर तक दोनो पलैंक में
  3. वीरचंद पटेल पथ के सर्विस लेन में
  4. जीपीओ गोलंबर से आर ब्लाक चौराहा तक एक फ्लैंक में
  5. सिन्हा लाईब्रेरी मोड़ से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में जाने वाली मार्ग (केवल दो पहिया वाहनों के लिए)
  6. पटना साइंस कालेज एवं पटना कालेज का मैदान

पटना सिटी क्षेत्र में छोटी (निजी)-दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल

  • सिटी स्कूल, चौक
  • मंगल तालाब के चारों ओर
  • पटना साहिब रेलवे स्टेशन के सामने