सफाई के लिए दो भागों में बंटा पटना
राजधानी की सफाई को लेकर अब पटना नगर निगम सजग हो गया है।
पटना । राजधानी की सफाई को लेकर अब पटना नगर निगम सजग हो गया है। इसके पहले प्रायोगिक तौर पर सफाई के लिए पटना नगर निगम के अंचलों को दो भागों में बांटा गया है। इसके लिए दो-दो अधिकारियों को सफाई का प्रभार सौंपा गया है। दोनों अधिकारी पटना नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद पर तैनात है। इसके तहत उप नगर आयुक्त विशाल आनंद को नूतन राजधानी अंचल और कंकड़बाग अंचल की सफाई का प्रभार दिया गया है। जबकि बांकीपुर और पटना सिटी की जिम्मेदारी मंगलवार को उप नगर आयुक्त का प्रभार ग्रहण करने वाली पूनम कुमारी को दिया गया है।
-------
: छह सप्ताह में निगम प्लान बना कर कोर्ट में देगा :
पटना नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगने के बाद अब निगम की ओर से इसे मजबूत करने की कवायद हो रही है। नगर निगम कोर्ट से मिली छह सप्ताह की मियाद अवधि में शहर की विशेष सफाई प्लान बनाकर कोर्ट को देगी। इसमें शहर की संसाधन बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक संरचना को लेकर भी पूरी जानकारी पेश की जाएगी।
--------------
: कहीं वार्डो में कम तो कहीं अधिक हैं मजदूर :
पटना नगर निगम क्षेत्र के वार्डो में कही कम तो कही अधिक मजदूर है। स्वच्छ भारत मिशन के गाइड लाइन के अनुसार हर 625 लोगों पर एक सफाई मजदूर की आवश्यकता है। इसके लिए निगम की सशक्त स्थायी समिति में वार्डो में स्वच्छ भारत मिशन के गाइड लाइन के अनुसार सफाई मजदूर रखने की सहमति बनी। लेकिन निगम बोर्ड में पार्षदों ने विरोध कर दिया। इसके बाद मेयर सीता साहू ने सभी वार्डो में तीन-तीन मजदूर देकर मामले को शांत किया।
----------------
सफाई की होगी समीक्षा, आएंगे नए-नए उपकरण :
शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को मॉनीट¨रग की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। जरूरत के हिसाब से और सफाई उपकरण खरीदे जाएंगे। शहर में जगह-जगह डस्टबिन लगाए जाएंगे। निगम बोर्ड में जेम पोर्टल से खरीदारी का प्रस्ताव लाया जा रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- सीता साहू, मेयर, पटना नगर निगम।
--------
: इलाके में जलजमाव हो तो भेजें तस्वीर :
पटना नगर निगम के इलाके में यदि आप रहते हों और जलजमाव या सड़कों पर कचरे की समस्या से परेशान हैं तो हमें बताएं। आप दैनिक जागरण को मोबाइल नंबर 9097144418 पर सड़क पर जलजमाव या कचरा से संबंधित तस्वीर वाट्सअप कर सकते हैं।
----------
वार्ड-मौजूदा मजदूर- आवश्यकता
1 34 65
2 27 61
3 31 69
4 45 41
5 35 69
6 24 28
7 19 55
8 42 42
9 53 21
10 37 43
11 24 50
12 39 35
13 20 31
14 27 36
15 31 33
16 33 22
17 26 34
18 28 26
19 33 37
20 27 31
21 71 43
22 38 62
23 21 16
24 33 30
25 33 21
26 43 38
27 53 35
28 82 29
29 33 46
30 36 72
31 33 73
32 33 47
33 33 32
34 26 32
35 36 35
36 41 49
37 44 26
38 41 27
39 45 20
40 40 28
41 45 34
42 38 39
43 46 40
44 47 41
45 33 50
46 36 59
47 41 53
48 43 40
49 36 39
50 33 46
51 37 52
52 35 46
53 41 43
54 40 48
55 33 32
56 47 46
57 48 41
58 45 63
59 47 48
60 51 44
61 51 57
62 35 41
63 50 33
64 38 30
65 58 40
66 52 34
67 58 50
68 43 30
69 46 31
70 42 47
71 48 44
72 32 43
----------