विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार! पुलिस ने विदेशी महिला समेत तीन को किया रेस्क्यू, दो ग‍िरफ्तार

Published: Sat, 03 Oct 2026 06:52 PM (IST)

दानापुर पुलिस ने होटलों में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर एक विदेशी महिला समेत तीन महिलाओं को बचाया। ...और पढ़ें

गिरफ्तार किए गए दो होटल के मैनेजर। जागरण

गिरफ्तार किए गए दो होटल के मैनेजर। जागरण

संवाद सहयोगी दानापुर (पटना)। होटल में देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर दानापुर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

इस क्रम में पुलिस ने सगुना मोड़ और गोला रोड स्थित दो होटलों में छापेमारी कर एक विदेशी महिला समेत तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया। दोनों होटलों के प्रबंधक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने होटल के रजिस्टर, मोबाइल, पासपोर्ट की छायाप्रति और आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। फिलहाल पुलिस विदेशी महिला की पासपोर्ट की छानबीन में जुटी है।

बाहर से मह‍िलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था गलत काम 

एसडीपीओ-वन अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटलों में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह-व्यापार कराया जा रहा है।

इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना देते हुए थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने तकनीकी टीम की छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने सगुना मोड़ स्थित होटल ड्रीम विला में छापेमारी की। जहां से केन्या की रहने वाली एक विदेशी महिला को रेस्क्यू किया। उसके पास से दो मोबाइल और पासपोर्ट की छायाप्रति मिली है।

महिला करीब एक सप्ताह से होटल में रह रही थी। उसका सत्यापन कराया जा रहा है। गोला रोड स्थित होटल मगध सम्राट में छापेमारी की गई।

कोलकाता और छत्‍तीसगढ़ की मह‍िलाएं रेस्‍क्‍यू 

वहां से कोलकाता और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। कार्यवाही के दौरान दोनों होटलों के मैनेजर साहेबपुर कमाल नया टोला निवासी रविन्द्र सिंह और धैरेया के पुरेनिया निवासी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया।

एसडीपीओ ने बताया कि रजिस्टर और मोबाइल की छानबीन की जा रही है। साथ ही विदेशी महिला के पासपोर्ट की भी जांच की जा रही है।

होटल मालिक की भूमिका की भी जांच की जाएगी और संलिप्तता सामने आने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जांच में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।