विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 के लिए 49 लाख में बिके बेगूसराय के संदीप

Published: Mon, 02 Jun 2025 03:22 PM (GMT+05:30)

प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 में बिहार के संदीप को यू मुंबा ने 49 लाख में खरीदा। संदीप पहले पटना पाइरेट्स ...और पढ़ें

प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 के लिए 49 लाख में बिके बेगूसराय के संदीप
प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 के लिए 49 लाख में बिके बेगूसराय के संदीप

HighLights

  1. संदीप को यू मुंबा ने 49 लाख में खरीदा |
  2. पटना पाइरेट्स ने अंकित जागलान को 1.573 करोड़ में खरीदा |
  3. संदीप कबड्डी से चलाते हैं घर का खर्च |

जागरण संवाददाता, पटना। प्रो. कबड्डी लीग सीजन-12 में बिहार के बेगूसराय के चमथा गांव के रहने वाले संदीप को यू मुंबा की टीम ने 49 लाख में खरीदा है। इससे पहले संदीप पटना पायरेट्स टीम में आखिरी सीजन में पटना पाइरेट्स में 50 लाख में बिके थे।

बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के चैयरमैन कुमार विजय सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए खुशी की बात है। संदीप ने बहुत संघर्ष करके आज इस मुकाम तक पहुंचा है।संदी एक अच्छा खिलाड़ी है। मैं संदीप के उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई देता हूं।

पटना पाइरेट्स ने चार खिलाड़ियों को खरीदा

ऑक्शन में पटना पाइरेट्स ने चार खिलाड़ियों को खरीदा है। इसमें अंकित जागलान को 1.573 करोड़, दीपक सिंह को 86 लाख, संकेत सावंत को 40.50 लाख और मनिंदर सिंह को 20 लाख रुपए में खरीदा है। प्रो कबड्डी के इतिहास में पहली बार 10 खिलाड़ी करोड़पति बने हैं। इसमें से एक पटना पाइरेट्स के अंकित जागलान भी हैं, जिन्हें 1.573 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।

पटना पाइरेट्स ने ऑक्शन से पहले अपने 7 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें हामिद मिर्जई नादेर, थियागराजन युवराज, सुधाकर एम, अयान, नवदीप, दीपक और साहिल पाटिल का नाम शामिल हैं।

घर का खर्च खुद चलाते हैं संदीप

बेगुसराय के कबड्डी खिलाड़ी संदीप ने बताया कि पहले पिताजी दुखन कुमार ऑटो चलाया करते थे, लेकिन अब उनकी तबियत ठीक नहीं रहती है जिसकी वजह से ऑटो चलाना छोड़ दिए है। अब घर का सारा खर्च मैं ही उठाता हूं। एक बड़ा भाई है जो प्राइवेट नौकरी करता है। छोटी बहन पढ़ाई करती है। मैं कबड्डी में ही करियर बनाना चाहता हूं। कबड्डी खेल की वजह से ही आर्मी में हबलदार की नौकरी लगी है। ऑक्शन में मेरी बोली 13 लाख रुपये से शुरू हुई थी।

ऑक्शन में खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटा गया

इस ऑक्शन में खिलाड़ियों को चार कैटेगरी - ए, बी, सी और डी में बांटा गया है। ए कैटेगरी के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। बी कैटेगरी के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सी कैटेगरी के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 13 लाख रुपए है। वहीं, डी कैटेगरी के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 9 लाख रुपए है।

खिलाड़ियों को उनके पोजीशन- रेडर, डिफेंडर और ऑल-राउंडर के हिसाब से भी बांटा गया है। हर टीम के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपए का पर्स है।