विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना सिटी के केमिकल गोदाम में लगी आग; मशक्कत कर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, खाली कराया गया स्कूल

Published: Mon, 03 Aug 2026 01:57 PM (IST)

पटना सिटी के किला रोड स्थित ब्लीचिंग पाउडर के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने ...और पढ़ें

स्कूल से बच्चे को ले जाते अभिभावक। जागरण

स्कूल से बच्चे को ले जाते अभिभावक। जागरण

HighLights

  1. पटना सिटी के गोदाम में ब्लीचिंग पाउडर में लगी आग।

  2. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

  3. सुरक्षा के मद्देनजर पास के स्कूल को खाली कराया गया।

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। चौक थाना अंतर्गत किला रोड स्थित ब्लीचिंग पाउडर के एक गोदाम में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। 

धुआं उठता देख अफरातफरी मच गई। दूर-दूर से धुआं दिखने लगा। लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। 

एहतियातन खाली कराया गया स्कूल 

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के दो फोम टेंडर, दो वाटर टेंडर और एक छोटी दमकल की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया। समझा जाता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। 

मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। क्योंकि केमिकल के कारण आग तेजी से फैल रही थी। इस बीच आग की लपटों और धुएं को देखते हुए एहतियात के तौर पर कुछ कदम की दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल से बच्चों को बाहर निकाला गया।

सूचना पर आनन-फानन में अभिभावक पहुंचे और बच्चों को ले गए। बगल के श्री कृष्ण गौशाला में भी सुरक्षा को लेकर व्यवस्था अलर्ट हो गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल तीन-चार गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई।

Fire

(गोदाम से उठता धुआं।)

छोटे कमरे में किया गया था स्टोर 

पटना सिटी फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने बताया कि किला रोड स्थित एक मकान के किराए पर लिए गए एक छोटे से कमरे में आकाश नामक व्यक्ति ने ब्लीचिंग पाउडर का भंडारण किया था। 

आग बुझा ली गई है। इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है। 

बताया जाता है घटना में काफी क्षति हुई है।