विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक पिकअप पर सवार थे 25 मजदूर, पटना के बख्तियारपुर में पलटी गाड़ी; एक की मौत, एक दर्जन घायल

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:23 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 22 Oct 2026 11:24 AM (GMT+05:30)

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर एक पिकअप पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें

घटनास्‍थल पर व‍िलाप करतीं मृतक के परिवार की मह‍िलाएं। जागरण

घटनास्‍थल पर व‍िलाप करतीं मृतक के परिवार की मह‍िलाएं। जागरण

HighLights

  1. पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार पिकअप पलटने से हादसा।

  2. हादसे में 52 वर्षीय मल्लिक राम की मौत, एक दर्जन घायल।

  3. 25 मजदूर रेलवे काम के लिए नालंदा जा रहे थे।

संवाद सूत्र, बख्तियारपुर। पटना-बख्‍त‍ियारपुर फोरलेन पर गुरुवार सुबह हादसा हो गया। पिकअप पलटने से एक दर्जन सवार जख्‍मी हो गए। एक की मौत हो गई।  

घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर की है। इनमें से आधा दर्जन घायलों को स्‍थानीय अस्‍पताल में उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।  

मृतक की पहचान 52 वर्षीय मल्‍ल‍िक राम उर्फ मल्‍लू के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।  

एक पिकअप पर सवार थे 25 मजदूर 

बताया गया कि सभी लोग मोकामा के कन्‍हाईपुर और मेकरा से दन‍ियावां के रास्‍ते नालंदा के इस्‍लामपुर मजदूरी करने जा रहे थे। 

दुर्गापूजा समाप्‍त होने के बाद ठेकेदार इन सबको लेकर रेलवे का कोई काम कराने ले जा रहा था। हद तो यह क‍ि एक पिकअप पर करीब 25 लाेग सवार थे।  

Accident 1

घटनास्‍थल पर की एक की गई जान

तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर ड‍िवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े। घटना स्‍थल पर ही मल्‍ल‍िक राम ने दम तोड़ दिया। करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।  

घायलों में अवधेश राय, जागो यादव, सुधीर महतो, अनुराग कुमार, कृष्ण कुमार, कन्हैया यादव, राम उदेश राय, सतीश कुमार एवं जयकिशन कुमार आदि शामिल हैं। 

सूचना पर पुलिस पहुंची। स्‍थानीय स्‍तर पर एंबुलेंस नहीं रहने के कारण बाढ़ से एंबुलेंस मंगवाई गई। इसके बाद घायलों को अस्‍पताल भेजा गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। 

घटना की जानकारी म‍िलते ही मजदूरों के स्‍वजन में कोहराम मच गया। जैसे-तैसे सभी के स्‍वजन वहां पहुंचे। मल्ल‍िक राम का शव देखते ही स्‍वजन का धैर्य जवाब दे गया। उनके व‍िलाप से माहौल गमगीन हो गया।