Move to Jagran APP

पीपीयू ने जारी किया बीए, बीएससी, बीकाम का एकेडमिक कैलेंडर, मई में परीक्षा; जून में परिणाम

छात्र कल्याण अधिकारी प्रो. एके नाग ने सत्र 2022-25 के प्रथम सत्र 2021-24 के द्वितीय एवं सत्र 2022-23 के स्नातक तृतीय खंड का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत जुलाई 2023 तक तीनों पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Sep 2022 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 16 Sep 2022 12:52 PM (IST)
पीपीयू ने जारी किया बीए, बीएससी, बीकाम का एकेडमिक कैलेंडर, मई में परीक्षा; जून में परिणाम
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का एकेडमिक कलेंडर जारी हो गया है। सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2022-25 के लिए बीए, बीएससी, बीकाम के नियमित व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया। कुलपति प्रो. आरके सिंह के निर्देश के बाद छात्र कल्याण अधिकारी प्रो. एके नाग ने सत्र 2022-25 के प्रथम, सत्र 2021-24 के द्वितीय एवं सत्र 2022-23 के स्नातक तृतीय खंड का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत जुलाई 2023 तक तीनों पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
  • - स्नातक 2022-25 पार्ट वन, टू एवं थ्री का जारी हुआ कैलेंडर
  • - वार्षिंक खेल कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी तिथि घोषित
वार्षिक सांस्कृतिक मीट 12 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होगी

वर्ष 2023 में नए सत्र 2023-26 में स्नातक नियमित व व्यावसायिक कोर्स में नामांकन प्रक्रिया 15 मई से आरंभ हो जाएगी। जबकि कक्षाएं 17 जुलाई 2023 से आरंभ होंगी। इस बाबत कैलेंडर विश्वविद्यालय के अधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दिए गए हैं। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्नातक प्रथम वर्ष के लिए नौ से 12 नवंबर 2022, द्वितीय वर्ष के लिए एक नवंबर से चार नवंबर एवं तृतीय वर्ष के लिए 14 से 16 नवंबर तक आयोजन होगा। वार्षिक सांस्कृतिक मीट 12 मार्च से 14 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी।

loksabha election banner

- बीए, बीएससी, बीकाम सत्र 2022-25 पार्ट वन नियमित व व्यावसायिक

- कक्षा आरंभ : 15 सितंबर 2022
- कक्षा समाप्ति : 20 अप्रैल 2023
- परीक्षा आरंभ : एक मई 2023
- परीक्षा समापन : 15 मई
- परिणाम का प्रकाशन : 15 जुलाई।
 ----
- सत्र 2021-24 पार्ट टू
- कक्षा आरंभ : सात सितंबर 2022
- कक्षा समापन : 20 अप्रैल 2023
- परीक्षा आरंभ : एक मई 2023
- परीक्षा समापन : 15 मई 2023
- परिणाम प्रकाशन : 15 जुलाई 2023
- सत्र 2020-23 पार्ट थ्री
- कक्षा आरंभ : सात सितंबर 2022
- परीक्षा समापन : 27 अप्रैल 2023
- परीक्षा आरंभ : पांच मई 2023
- परीक्षा समापन : 15 मई 2023
- परिणाम प्रकाशन : 15 जुलाई 2023

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.