पटना जंक्शन पर लगेगी LED स्क्रीन, अब अपनी बर्थ ढूंढ़ने में नहीं होगी परेशानी
अब पटना जंक्शन पर अपनी बर्थ ढूंढ़ने में परेशानी नहीं होगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए रेल विभाग एलईडी स्क्रीन लगाने जा रहा है।
By Edited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 08:37 AM (IST)
पटना, जेएनएन। ट्रेन का एसी कोच प्लेटफॉर्म पर कहां लगा है? स्लीपर कोच आगे है या पीछे? जनरल बोगियां कहां हैं? एेसे सवाल यात्रियों के दिमाग में पटना जंक्शन पहुंचने के बाद आते रहते हैं पर अब चिंता करने की जरूरत नहीं। रेलवे पटना जंक्शन के हर प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेशन टीवी स्क्रीन लगाएगा। खास बात यह है कि अब दोनों तरफ से स्क्रीन पर यात्री अपने कोच की जानकारी ले सकेंगे।
इतना ही नहीं इस स्क्रीन से उन्हें ट्रेनों की लेटलतीफी ही नहीं, इसकी वास्तविक स्थिति की जानकारी भी मिलती रहेगी। यात्रियों को उनके कोच की जानकारी इसी स्क्रीन से मिलेगी। इस संबंध में रेल अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अधिकतम 24 कोच की रैक से चलती हैं।
इस कारण सभी प्लेटफार्म पर 48 टीवी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इससे दोनों तरफ से देखने में आसानी होगी। प्लेटफार्म संख्या एक पर 48 तो 2-3 पर 96, 4-5 पर 96, 6-7 पर 96, 8-9 पर 96 एवं 10 नंबर प्लेटफॉर्म पर 48 टीवी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इस तरह का प्रयोग पहली बार दानापुर मंडल के पटना जंक्शन से शुरू किया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें