Move to Jagran APP

मधेपुरा से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पप्‍पू यादव, PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

सांसद पप्पू यादव​ बिहार के मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे। जन अधिकार पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दावा किया गया। उन्‍होंने कहा कि सिंबल को लेकर हमें कोई सलाह न दें।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 12:10 PM (IST)
मधेपुरा से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पप्‍पू यादव, PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात
मधेपुरा से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पप्‍पू यादव, PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

पटना [जेएनएन]। जाप के राष्ट्रीय संयोजक व सांसद पप्पू यादव​ बिहार के मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे। जन अधिकार पार्टी की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया गया। सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें कोई यह न बताए कि किस चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार बनेंगे। वहीं जाप संयोजक की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने कहा कि जाप पार्टी हर हाल में मधेपुरा से चुनाव लड़ेगी और पप्पू यादव ही होंगे।
पप्‍पू यादव ने रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सेना पर राजनीति कर रह रहे हैं। यह देश के लिए सही नहीं है। उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन का अभिनंदन किया और देश के पराक्रमी सैनिकों का आभार प्रकट किया। कहा कि बीते घटना क्रम में एक ओर जहां पाकिस्तान की असेंबली में वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने विपक्ष का सम्मान किया और उनके सामने झुक गए। लेकिन उसी वक्त हमारे देश के प्रधानमंत्री देशभर में घूम–घूम पर देश भर में विपक्ष को गाली देने में व्यस्त थे। वे विपक्ष से मदद की उम्मीद भी करते हैं और दूसरी ओर उनको गाली भी दे रहे हैं। यह सही नहीं है।

loksabha election banner

पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि आज उनके लिए देश जीतना जरूरी है या चुनाव? आज देश को मजबूत करना ज्यादा जरूरी है या भाजपा का बूथ जीतना? सत्ता में वापसी ज्यादा जरूरी है या अभिनंदन की वापसी? उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सैनिकों पर गर्व है। हमारे देश की सेना दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत है। क्या यह सिर्फ चार साल की देन है या पिछले 70 साल के भारतीय जनता के समर्पण या विश्वास की देन है। किसकी देन है। मिराज जैसे फायटर जेट किसकी देन है। उन्हें बताना चाहिए कि चार साल में क्या मिला देश को नफरत और भय के लिए। 

उन्होंने कहा कि आप सत्ता के लिए हमारे सैनिकों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। सैनिक देश के निर्माण और मानवता को बचाने के लिए हैं। राजनीतिकरण के लिए नहीं। जब का‍रगिल की लड़ाई हुई, तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सेना पर राजनीति नहीं की। सेना का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने आतंकी अजहर मसूद को मारने का चाइलेंज करते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल ने भी आंतकियों को मारा, लेकिन उस पर राजनीति नहीं की। उन्होंने भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को मिराज की जगह पाकिस्तान भेजने की बात कही। 

लोकसभा चुनाव को लेकर पप्पू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। कोई पार्टी ये न बताएं कि कौन किस सिंबल पर चुनाव लड़ेगा। सभी अपनी पार्टी में सलाहकार बनें। हमारे लिए बिहार आत्मा है। कोसी–सीमांचल मेरे लिए मां और मौसी है। हम महागठबंधन की मजबूती के पक्ष में हैं और बधाई गठबंधन की जीत की देंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमद ने कहा कि हम शुरू से समाजवादी विचार धारा और सेकुलर फोर्स के साथ जुड़े हैं। वर्तमान राजनीतिक परिस्थित में जन अधिकार पार्टी (लो) किसी भी परिस्थिति में विलय नहीं करेंगे। पार्टी मधेपुरा लोकसभा सीट से किसी भी हालत में चुनाव लड़ेगी और पप्पू यादव ही प्रत्याशी होंगे। वहीं पूर्णिया भी हमारी लिस्ट में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.