जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला: डबल इंजन सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में खत्म हुआ कानून का डर
जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ...और पढ़ें
HighLights
पप्पू यादव ने जमुई छेड़छाड़ मामले पर बिहार सरकार को घेरा।
राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की, सुरक्षा मांगी।
डिजिटल डेस्क, पटना। जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने के बाद, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सरकार के कामकाज पर कड़ा विरोध जताया है।
पप्पू यादव ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि "वो लोग कौन थे? और लोगों के अंदर संविधान, कानून और सरकार का डर क्यों नहीं है? कभी बस में सामूहिक बलात्कार, औरंगाबाद में एक कार में बच्चियों के साथ गैंगरेप...हालात अच्छे नहीं है। उन्होंने जमुई की घटना का विवरण देते हुए बताया कि पीड़ित बच्ची के साथ लगभग आधे घंटे तक छेड़छाड़ की गई और इसके बाद करीब 25 मिनट तक बच्चों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।
राज्य के मौजूदा हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं
सांसद ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों में औरंगाबाद में एक कार के भीतर लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और बसों में होने वाली ऐसी घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि राज्य के मौजूदा हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तो है ही नहीं। निर्भया से बड़ी घटना दिल्ली में घटी जहां पर महिला सीएम है और जमुई में हमारी महिला मंत्री है उसके बाद भी न पुलिस आती है। कई बार कहा गया है कि स्कूल, मंदिर और जहां पर सामुहिक बच्चे बैठते हैं वहां पर सुरक्षा कड़ी की जाए। लेकिन सुरक्षा है ही नहीं।
इनपुट एएनआई के साथ
यह भी पढ़ें- JDU प्रदेश अध्यक्ष के 'छिटपुट' वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?
