विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: प्रयागराज में चल रही फिल्म 'आशिकी' की शूटिंग, खेसारी और आम्रपाली हैं साथ-साथ

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Sun, 14 Mar 2021 10:32 AM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 05:58 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भोजपुरी फिल्म आशिकी की शूटिंग चल रही है। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में ...और पढ़ें

फिल्म आशिकी की शूटिंग का एक दृश्य। -
फिल्म आशिकी की शूटिंग का एक दृश्य। -

जागरण टीम पटना, बिहार। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भोजपुरी फिल्म आशिकी की शूटिंग चल रही है। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग माघ मेला परिवार में जुट रहे हैं। शूटिंग के दौरान पप्पू यादव का कुणाल सिंह पर समर्थकों के साथ हमला करने का दृश्य वायरल हो रहा है। प्रदीप के शर्मा की फिल्‍म ‘आशिकी’ में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे भी हैं। फिल्‍म में बतौर विलेन नजर आने वाले पप्‍पू यादव और भोजपुरी सिनेमा के कलाकार कुणाल सिंह के बीच इस सिक्‍वेंस को फिल्‍माया गया है। फिल्‍म की कहानी के अनुसार, प्रयागराज के संगम किनारे फिल्‍म के इस दृश्‍य को शू‍ट किया गया।

भोजपुरी की क्‍लास फिल्‍म है ‘आशिकी’

इस मौके पर कुणाल सिंह ने कहा कि लंबे वक्‍त बाद एक बेहतरीन फिल्‍म में काम करके मेरा कलाकार मन आनंदित है। ‘आशिकी’ के बारे में बस इतना ही कहूंगा कि यह भोजपुरी की क्‍लास फिल्‍म है, जिसे प्रदीप के शर्मा जैसे निर्माता ही बना सकते थे। कुणाल सिंह ने फिल्‍म के विलेन पप्‍पू यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि पप्‍पू में खूब पोटेंशियल है। युवा है और सीखने का जुनून है, जो एक नये अभिनेता के लिए सराहनीय है।

खेसारी और आम्रपाली आएंगे साथ नजर

वहीं, पप्‍पू यादव ने कहा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत दिग्‍गज कलाकारों के साथ की है, उसमें एक नाम आज कुणाल सिंह का भी जुड़ गया है। उन्‍होंने कहा कि कुणाल हम जैसे कलाकारों के लिए प्रेरणा है। यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि ‘आशिकी’ में खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ कुणाल सिंह के साथ भी स्‍क्रीन शेयर करने का अवसर मिल रहा है। आपको बता दें कि फिल्म के निर्देशक कई सफल फिल्मे दे चुके पराग पाटिल हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हो रहा है।