Move to Jagran APP

Panchayat Election Bihar 2021: भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को लड़ाएगी बिहार पंचायत चुनाव

Panchayat election Bihar 2021 बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता में हाथ आजमाएंगे। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्षीय संबोधन के दौरान शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने यह घोषणा की। -

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 08:05 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 08:05 PM (IST)
Panchayat Election Bihar 2021: भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को लड़ाएगी बिहार पंचायत चुनाव
भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होगा फिर भी भाजपा ने कार्यकर्ताओं को लड़ाने का एलान किया है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्षीय संबोधन के दौरान शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने यह घोषणा की। 

loksabha election banner

जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित किसान पैलेस के ठाकुर प्रसाद सभागार में प्रदेश अध्यक्ष ने कई नवाचार के संकेत दिए। पार्टी का सर्वाधिक जोर जिला परिषद सदस्य पद उम्मीदवारों पर रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति विधानसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन के लिए आभार जताया। 14 अप्रैल को भाजपा भीमराव अंबेडकर की जयंती व्यापक स्तर पर मनाएगी। उन्होंने कहा कि अपने 19 लाख रोजगार वादे को पूरा करने के लिए भाजपा दो लक्ष्य रखें हैं। हमारे भविष्य के कृषि योजनाओं का मूलमंत्र रहेगा। दूसरे दिन उद्घाटन सत्र को उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद संबोधित करेंगे। वहीं, समापन सत्र में बिहार प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव का उदबोधन होगा।

बूथ स्तर पार्टी मनाएगी अभिनंदन समारोह 

भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को पार्टी 1996 में अटल बिहार वाजपेयी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभिनंदन करेगी। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यसमिति बैठक में मंच पर पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी हरिश द्विवेदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर, संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो और रत्नाकर उपस्थित थे। सभागार में राज्य सरकार में शामिल भाजपा के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद के अलावा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, मोर्र्चों के प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारियों, मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विभाग के संयोजक उपस्थित थे।

आत्मनिर्भर बिहार पर विशेष रूप से डाला प्रकाश 

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने बताया कि 400 विशेष आमंत्रित सदस्य जूम ऐप के माध्यम से कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। राजनीतिक प्रस्ताव पर सुशील मोदी ने रखा। उन्होंने आत्मनिर्भर बिहार पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। आगामी पंचायत चुनाव को देखते पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी और द्विवेदी ने अपने विचार विस्तृत रूप से व्यक्त किए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपने उद्बोधन में विशेष रूप से उल्लेख किया कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जो वादा किया था कोरोना टीका बिहार में मुफ्त में लगेगा उसे निभाने का काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.