Move to Jagran APP

NDA के सीट बंटवारे पर तेजस्वी का तंज, LJP-JDU को नोटबंदी का मिला फायदा

बिहार एनडीए के सीट बंटवारे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा LJP-JDU को नोटबंदी का मिला फायदा।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 02:12 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 08:54 PM (IST)
NDA के सीट बंटवारे पर तेजस्वी का तंज, LJP-JDU को नोटबंदी का मिला फायदा
NDA के सीट बंटवारे पर तेजस्वी का तंज, LJP-JDU को नोटबंदी का मिला फायदा

पटना [जेएनएन]। बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। एनडीए में शामिल तीनों दलों को मिली सीटों की घोषणा रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कर दी। भाजपा और जदयू को 17-17 सीटें मिली हैं। वहीं रामविलास पासवान की लोजपा के खाते में 6 सीटें दी गई हैं। साथ ही रामविलास पासवान के राज्यसभा में भेजे जाने की घोषणा की गई है। इस पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ा तंज कसा है।  

loksabha election banner

तेजस्वी यादव ने एनडीए के सीट बंटवारे के बाद तुरंत ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि लोजपा और जदयू को नोटबंदी पर बोलने का फायदा मिला। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि 'LJP और JDU को 2 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी से नोटबंदी पर सवाल पूछने का फ़ायदा मिला।' उन्होंने इसी ट्वीट में भाजपा पर भी निशाना साधा है।  

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है- 'जनादेश चोरी के बाद भी BJP बिहार में इतनी मज़बूत हुई कि 22 वर्तमान सांसद होने के बावजूद 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी और 2 MP वाले नीतीश जी भी 17 सीट पर लड़ेंगे। अब समझ जाइये NDA के कितने पतले हालात हैं।'

दरअसल बिहार एनडीए की सीटों का बंटवारा हो गया। इस पर रविवार को दिल्ली में तीनों भाजपा, जदयू और लोजपा की मुहर लग गई। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव पहुंचे। इसके बाद रामविलास पासवान और जमुई सांसद चिराग पासवान पहुंचे। इसके बाद सीटों की घोषणा की गई। इसी पर तेजस्वी ने तंज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.