Move to Jagran APP

मनेर में अनियंत्रित पिकअपवैन ने वृद्ध को रौंदा, हंगामा

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मनेर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर में शुक्रवार की शाम अनियंत्रित पिकअप ने वृद्ध को रौंद दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 01:11 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 01:11 AM (IST)
मनेर में अनियंत्रित पिकअपवैन ने वृद्ध को रौंदा, हंगामा
मनेर में अनियंत्रित पिकअपवैन ने वृद्ध को रौंदा, हंगामा

मनेर : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मनेर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर में शुक्रवार की शाम अनियंत्रित पिकअप ने 60 वर्षीय वृद्ध को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, नीलकंठ टोला मनेर के निवासी राजेश्वर राय सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मनेर से दानापुर की ओर जा रही एक पिकअप वैन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही शव को रखकर राजमार्ग-30 को 2 घंटे तक जामकर मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंचे प्रशासन एवं समाजसेवी गौतम देशमुख ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। दुर्घटना के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया। पुलिस शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल दानापुर भेजा है। दुर्घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

संसू, मनेर : प्रखंड के रामजी चक के समीप शौच के लिए गए वृद्ध की आहार में डूबने से मौत हो गई। रामजी चक के निवासी 80 वर्षीय कृष्णा चौधरी शुक्रवार की सुबह आहार के समीप ही शौच करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह आहार में चले गए। इस बात का जानकारी स्वजनों को भी नहीं हुई। काफी देर तक नहीं लौटे तो स्वजन उनकी खोजबीन की तो आहार के समीप उनका गमछा मिला। काफी तलाश के बाद आहार के अंदर पानी में डूबे उनका शव को पाया।

संवाद सूत्र, मोकामा : घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर गांव के मरकाही टोला निवासी शशि यादव के पुत्र सूरज कुमार (13 वर्ष) की मौत मुहाने नदी में डूबने से हो गई। काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, किशोर गुरुवार की शाम को अपने मित्रों के साथ खेलने निकला था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से नदी के गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने घटना की चर्चा अपने स्वजनों से नहीं की। देर शाम तक किशोर के घर वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन की गई। शुक्रवार की सुबह को मित्रों के घर जाकर जब पूछताछ की गई तो साथियों ने हादसे का राज खोला। इसके बाद मछुआरों और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.