बिहार : घने कोहरे में पलटीं दो बसें, एक की मौत; डेढ़ दर्जन घायल
बिहार के नवादा व वैशाली में घने कोहरे में सड़क से किनारे चली गईं दो बसें पलट गईं। नवादा में हुई दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई। दोनों दुर्घटनाओं में 18 यात्री घायल हो गए।
पटना [जेएनएन]। बिहार में आज की सुबह दो बड़ी सड़क दुर्घटनाओं की गवाह बनी। घने कोहरे के कारण वैशाली व नवादा में दो यात्री बसें पलट गईं। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार नवादा के रजौली में छपरा मोड़ पर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। दुर्घटना में एक यात्री शाला देवी (38) की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। शीला पूर्वी चंपारण की निवासी थी। बस टाटा से मुजफ्फरपुर जा रही थी।
एक अन्य घटना वैशाली में हुई। वहां भगवानपुर के वारिसपुर स्थित एनएच 77 पर एक बस गड्ढ़े में पलट गई। दुर्घटना में एक दर्जल यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।
झारखंड में खदान धंसने से 50 मजदूर दबे, निकाले गए शवों में तीन बिहार के