Move to Jagran APP

नालंदा के दीदार संग रोपवे का रोमांचक सफर

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम दुर्गा पूजा में भी टूर पैकेज जारी रखेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 11:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 11:00 AM (IST)
नालंदा के दीदार संग रोपवे का रोमांचक सफर
नालंदा के दीदार संग रोपवे का रोमांचक सफर

पटना। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम दुर्गा पूजा में भी टूर पैकेज जारी रखेगा। पटना से राजगीर, नालंदा और पावापुरी के लिए मार्च महीने तक प्रतिदिन सुबह सात बजे पर्यटक बस खुलेगी। ये बस शाम आठ बजे तक वापस लौट आएगी। 18 सीटर बस में यात्रियों को शौचालय और फ्रीज की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए 850 रुपये किराया देना होगा।

loksabha election banner

यात्रा के दौरान पर्यटकों को नालंदा में डिनर और राजगीर में लंच दिया जाएगा। साथ ही पीने के पानी की भी व्यवस्था रहेगी। टूर पैकेज में नाश्ता और भोजन पर्यटन निगम की ओर से होगा। टूर पैकेज में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर में प्रवेश का टिकट और राजगीर में रोपवे का टिकट भी शामिल है। इस दौरान यात्रियों के लिए गाइड की व्यवस्था भी रहेगी, जो पर्यटन स्थलों की जानकारी भी देगा। 16 सीटर वातानुकूलित छोटे वाहन से पर्यटन स्थलों की सैर करने पर सिर्फ 750 रुपये लगेंगे। बाकी सभी सुविधाएं व समय एक समान रखा गया है।

नौ बजे नालंदा पहुंच जाएंगे पर्यटक :

पर्यटक बस से सुबह नौ बजे नालंदा पहुंच जाएगी। 10.30 बजे तक नाश्ता और नालंदा खंडहर का भ्रमण करने का समय रहेगा। 11.00 बजे से 1.00 बजे तक राजगीर में पर्यटक बस रहेगी। इसके बाद रोपवे, सोना भंडार, मनीयार मठ, वेनू वन, जापानी टेंपल, गर्म कुंड का भ्रमण कराया जाएगा। लंच राजगीर में मिलेगा। दोपहर दो बजे से 03.30 बजे तक पर्यटक बस पांडुपोखर में रहेगी। इस दौरान पर्यटक डेढ़ घंटे तक यहां भ्रमण कर सकेंगे। शाम चार बजे से आधा घंटे तक पावापुरी की सैर कराएगी। पावापुरी से सीधे पटना के लिए रवाना हो जाएगी। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक हरेंद्र के अनुसार पूजा के दौरान भी टूर पैकेज का लाभ पर्यटक उठा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.