Move to Jagran APP

ट्विटर पर नीतीश और लालू में आगे बढऩे की होड़, एफबी पर रविशंकर अव्वल

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेता सोशल साइट्स पर सक्रिय हो गए हैं। कोई ट्विटर पर प्रचार अपनी खूबी बता रहा है तो कोई फेसबुक से संवाद कर रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 01:51 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 01:51 PM (IST)
ट्विटर पर नीतीश और लालू में आगे बढऩे की होड़, एफबी पर रविशंकर अव्वल
ट्विटर पर नीतीश और लालू में आगे बढऩे की होड़, एफबी पर रविशंकर अव्वल

श्रवण कुमार, पटना। बिहार के राजनीतिक अखाड़े में विरोधियों को चित करने के साथ ही राजनीतिक सूरमा सोशल मीडिया पर भी मैदान मारने की जुगत भिड़ा रहे हैं। चुनावी शंखनाद के साथ ही दलों और नेताओं की सक्रियता डिजिटल प्लेटफार्म पर बढ़ गई है। राज्य के कुछ ऐसे नेता भी हैं, जो चुनाव पूर्व से ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संवाद बनाए रखने के लिए सक्रिय रहे हैं। परिणाम यह हुआ है कि ढाई वर्षों के दौरान कुछ नेताओं के ट्विटर फॉलोवर सोलह गुना तक बढ़े हैं। फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने वालों की संख्या में चार गुना तक वृद्धि हुई है।

loksabha election banner

ट्विटर पर ढाई साल में बढ़े हैं सोलह गुना तक फॉलोवर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले वाले नेता हैं। इनके फॉलोवर की संख्या 47 लाख 60 हजार के करीब हैं। ढाई साल पहले सितंबर 2016 में यह संख्या महज तीन लाख 90 हजार थी। तब विपक्ष में रहे सुशील कुमार मोदी ट्विटर पर नीतीश से ज्यादा फॉलो किए जाते थे। उस समय मोदी के चार लाख 31 हजार फॉलोवर हुआ करते थे। आज यह संख्या 18 लाख के करीब है। अभी नीतीश के बाद ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता लालू प्रसाद हैं। इनके 46 लाख से ज्यादा फॉलोवर इस समय हैं।

केंद्रीय मंत्री ने लगाई ऊंची छलांग

सितंबर 2016 में लालू को फॉलो करने वाले तीन लाख 93 हजार हुआ करते थे। भाजपा के बड़े नेताओं में केंद्रीय मंत्री रविशंकर डिजिटल प्लेटफार्म पर मजबूती के साथ जमे हुए हैं। अभी ट्विटर पर इनके 30 लाख फॉलोवर हैं। रविशंकर ढाई साल पूर्व भी 11 लाख से अधिक फॉलोवर के साथ बेहतर स्थिति में थे। नंदकिशोर यादव ने ट्विटर पर ऊंची छलांग लगाई है। ढाई वर्ष पूर्व मात्र सात हजार फॉलोवर रखने वाले नंदकिशोर के आज 18 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। गिरिराज सिंह ने टवीटर पर चार गुनी बढ़त बनाई है। ढाई साल पहले इनके ढाई लाख फॉलोवर थे, आज दस लाख हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव के फॉलोवर की संख्या एक साल में 13 लाख से बढ़कर 15 लाख पहुंच गई है।

पेज पर तेजी से आगे बढ़े तेजस्वी

ट्विटर पर ही नहीं फेसबुक पेज पर भी नेताओं ने ढाई वर्ष में नौ लाख तक की छलांग लगाई है। पेज पर सबसे ऊंची उड़ान तेजस्वी यादव ने भरी है। इनका पेज लाइक तीन लाख 40 हजार से 12 लाख 21 हजार 950 पहुंच गया है। नीतीश कुमार का पेज लाइक ढाई साल में 12 लाख 42 हजार से बढ़कर 15 लाख 15 हजार के करीब पहुंच गया है।

पेज पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर अभी 21 लाख 31 हजार 112 लाइक के साथ शिखर पर हैं। ढाई वर्ष पूर्व ये सात लाख 60 हजार लाइक के साथ नीतीश और सुशील मोदी से पीछे थे। तब मोदी के पेज लाइक 11 लाख 12 हजार हुआ करते थे। अभी 13 लाख से ऊपर है। अभी पेज लाइक के मामले में नंदकिशोर यादव भी मोदी से थोड़ा आगे हैं। ढाई वर्ष पूर्व छह लाख लाइक रखने वाले नंदकिशोर के पास आज 13 लाख 67 हजार के करीब लाइक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.