Move to Jagran APP

डॉ. संजय जायसवाल के जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री ने काटा केक, बोले- पार्टी के लिए उनका योगदान अतुलनीय

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ एवं नेताओं ने अटल सभागार में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। पीएम ने नए कृषि कानून और किसानों के लाभ के संचालित एनडीए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 04:14 PM (IST)
डॉ. संजय जायसवाल के जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री ने काटा केक, बोले- पार्टी के लिए उनका योगदान अतुलनीय
डॉ. संजय जायसवाल के जन्मदिन पर केक काटते भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी।

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ एवं वरिष्ठ नेताओं ने अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। इस अवसर पर पीएम ने नए कृषि कानून और किसानों के लाभ के संचालित एनडीए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उनके दीर्घायु, शतायु  एवं  उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव में हासिल कीं बड़ी उपलब्धियांः तारकिशोर

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका पार्टी के लिए योगदान अतुलनीय है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा ने संजय जायसवाल के दीर्घायु और सतायु होने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल यूं ही संगठन के साथ भाजपा को घर-घर पहुंचाने का काम जीवन के अंतिम क्षण तक करें, ऐसी हम लोगों की अभिलाषा है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ ने भी संजय जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, साथ ही दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भी जायसवाल को छोटा भाई बताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राम सागर सिंह, अखिलेश सिंह और अजफर शमशी ने भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, संगठन महामंत्री शिवनारायण और प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, प्रदेश मंत्री  सजल झा, प्रदेश कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजेश झा राजू, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी, भाजपा विधायक मंटू सिंह, जयप्रकाश यादव, भाजपा सोशल मीडिया के सहसंयोजक रितेश रंजन, नवीन कुमार, भाजपा महिला मोर्चा के  नीलम चंद्रवंशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.