Move to Jagran APP

पटना में अब सड़कें नहीं बनेंगी काल, काटने की बजाए स्थानांतरित किए जाएंगे पेड़ Patna News

शहर को स्वस्थ और हरा-भरा रखने के लिए प्रशासन मुस्तैदी से काम करेगा। इसके लिए पेड़ों की कटाई की बजाए उनकी डंठल काटी जाएगी। सबसे पहले इसकी शुरुआत पटना से हो रही है।

By Edited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 08:26 AM (IST)
पटना में अब सड़कें नहीं बनेंगी काल, काटने की बजाए स्थानांतरित किए जाएंगे पेड़ Patna News
पटना में अब सड़कें नहीं बनेंगी काल, काटने की बजाए स्थानांतरित किए जाएंगे पेड़ Patna News
मृत्युंजय मानी, पटना। शहर अब पहले से ज्यादा हरा-भरा दिखेगा। इसके लिए योजना बना ली गई है। सड़क निर्माण या चौड़ीकरण के नाम पर अब पेड़ काटे नहीं जाएंगे। इन्हें स्थानांतरित किया जाएगा। इसकी शुरुआत पटना से होने जा रही है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और बिहार राज्य रोड कंस्ट्रक्शन निगम लिमिटेड इस योजना को धरातल पर उतारने जा रहा है।


सिर्फ डाली काटी जाएगी
दीघा-आर ब्लॉक पथ के निर्माण में 170 पेड़ बाधक हैं। इन्हें सुरक्षित दूसरी जगह लगाया जाएगा। नया प्रयोग आर ब्लॉक के पास प्रारंभ कर दिया गया है। बड़े-बड़े पेड़ों को भी सुरक्षित दूसरी जगह ले जाकर लगाया जाएगा। अलबत्ता स्थानांतरित होने वाले पेड़ों की डाली काटी जा रही हैं। 10 फीट से नीचे तक गड्ढा कर पुराने पेड़ की जड़ को सुरक्षित किया जा रहा है। इसके लिए पहले पेड़ की जड़ के आसपास थोड़ी सी खुदाई कर पानी डाला जा रहा है। जड़ को सुरक्षित रखते हुए धीरे-धीरे खुदाई की जा रही है, इसे टाट से ढका जा रहा है। जड़ सुरक्षित हो जाने के बाद ही पेड़ को स्थानांतरित किया जाएगा। जैविक खाद देकर पेड़ को दूसरे स्थानों पर लगाया जाएगा।

सड़क निर्माण एजेंसी को जिम्मेदारी
आर ब्लॉक-दीघा रोड में पेड़ों को स्थानांतरित कर लगाने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। आसपास ही इन्हें लगाया जाएगा। इस पथ से हटने वाला पेड़ इसी पथ पर निर्धारित स्थान पर लगाया जाएगा। सड़क का ले-आउट तैयार है। सड़क के दोनों तरफ पेड़ लगाने का स्थान छोड़ा गया है। पेड़ स्थानांतरण का कार्य सड़क निर्माण एजेंसी करा रही है।

एयरपोर्ट से भी स्थानांतरित होंगे पेड़
आर ब्लॉक-दीघा नवनिर्मित सड़क की तर्ज पर एयरपोर्ट से भी पेड़ स्थानांतरित होंगे। इन पेड़ों को दूर ले जाना पड़ेगा। इन्हें चिड़ियाघर, दीघा-आर ब्लॉक रोड या अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग के अधिकारी स्थान तय कर रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.