Move to Jagran APP

अब पटना के रेलवे स्टेशनों पर हो रही कोविड जांच सवालों के घेरे में, बस कागजों पर दिखाए जा रहे जांच

पटना के दानापुर व पाटलिपुत्र स्टेशनों पर मुंबई या पुणे से आने वालीं ट्रेनों के सभी यात्रियों की जांच नहीं हो रही है। बड़ी बात तो यह है कि जांच में 700-800 यात्री दिखाए जा रहे हैं और संक्रमितों की संख्या शून्य दिखाई जाती है।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 09:26 AM (IST)
अब पटना के रेलवे स्टेशनों पर हो रही कोविड जांच सवालों के घेरे में, बस कागजों पर दिखाए जा रहे जांच
कोरोना वायरस की जांच करता कर्मचारी, सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना, चंद्रशेखर। मुंबई की ओर से ट्रेनों से आने वाले संक्रमित यात्रियों को सीधे क्वारंटाइन केंद्र भेजने के लिए दानापुर रेल मंडल के पटना जंक्शन, दानापुर व पाटलिपुत्र स्टेशन पर जांच के लिए राउंड-ओ-क्लॉक टीम लगाई गई है। जांच टीम द्वारा पहले जहां प्रतिदिन आधा दर्जन ट्रेनों के डेढ़ से दो हजार यात्रियों की जांच की जा रही थी, वहीं अब यह महज खानापूर्ति हो गई है। काफी कम यात्रियों की ही जांच हो रही है।

prime article banner

बड़ी बात तो यह है कि जांच में 700-800 यात्री दिखाए जा रहे हैं और संक्रमितों की संख्या शून्य दिखाई जाती है। कभी-कभी इतने ही यात्रियों की जांच में नौ से 10 संक्रमित मिल रहे हैं। अधिकांश दिनों में दो-तीन से अधिक यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा कि आरपीएफ या जीआरपी की ओर से कहीं से भी जांच के लिए यात्रियों पर दवाब नहीं बनाया जा रहा। यात्री स्वेच्छा से जांच कराने पहुंच जाते हैं तो उनकी जांच की जाती है।

गौरतलब है कि मुंबई या पुणे की ओर से सबसे अधिक ट्रेनें दानापुर स्टेशन पर ही पहुंचती हैं। इसके बाद एक-दो ट्रेनें पाटलिपुत्र आती हैं। परंतु इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की जांच में ढिलाई बरती जा रही है। दानापुर स्टेशन पर एक मई से 22 मई के बीच लगभग 8790 यात्रियों की जांच की गई, जिसमें 37 ही संक्रमित मिले हैं। इसी तरह पाटलिपुत्र स्टेशन पर 4248 यात्रियों की जांच में 21 यात्री ही संक्रमित मिले हैं। तीनों स्टेशनों को मिलाकर पिछले 22 दिनों में 28,434 यात्रियों की जांच की गई, जिसमें 132 यात्री ही संक्रमित मिले हैं।

आंकड़ों में पटना जंक्शन

तिथि      यात्रियों की होने वाली जांच      संक्रमित

एक मई      1423      09

दो मई    509        04

तीन मई   703      04

चार मई    781      04

पांच मई    437     00

छह मई   939      01

सात मई   694   01  

आठ मई    482    03

नौ मई     221     02

10 मई   425      04

11 मई   482    03

 12 मई    426   03

13 मई     527    03

14 मई    1061    05

15 मई    823     03

16 मई   612    09

17 मई    1122    11

18 मई    229     00

19 मई   1346   04

20 मई   378   01

21 मई   1217   00

22 मई  559    00

-------------------

कुल यात्री      15,396

संक्रमित    74


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK