Move to Jagran APP

स्टेशन पर बोर नहीं होंगे यात्री, टीवी स्क्रीन पर ट्रेनों के साथ ही देश-दुनिया की मिलेगी जानकारी Patna News

रेलवे अब स्टेशनों पर बड़े टीवी स्क्रीन लगाएगा। इनमें न्यूज चैनल के माध्यम से पैसेंजर देश-विदेश की खबरों से अपडेट रहेंगे।

By Edited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 08:46 AM (IST)
स्टेशन पर बोर नहीं होंगे यात्री, टीवी स्क्रीन पर ट्रेनों के साथ ही देश-दुनिया की मिलेगी जानकारी Patna News
स्टेशन पर बोर नहीं होंगे यात्री, टीवी स्क्रीन पर ट्रेनों के साथ ही देश-दुनिया की मिलेगी जानकारी Patna News
पटना, जेएनएन। अब रेल यात्री ट्रेनों का इंतजार करते-करते बोर नहीं होंगे। रेलवे अब स्टेशनों पर बड़े टीवी स्क्रीन लगाएगा। इनमें न्यूज चैनल के माध्यम से पैसेंजर देश-विदेश की खबरों से अपडेट रहेंगे। साथ ही ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी मिलेगी। दानापुर रेल मंडल की ओर से 16 प्रमुख स्टेशनों पर बड़े आकार के टीवी स्क्रीन लगाने की तैयारी में है।


पहले चरण में दानापुर मंडल के पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल एवं पाटलिपुत्र स्टेशन पर यह व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद मंडल के 10 अन्य प्रमुख स्टेशनों पर स्क्रीन लगेंगी। इस संबंध में दानापुर मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक आधार राज ने बताया कि पटना जंक्शन पर सबसे बड़े आकार की स्क्रीन 44 फीट चौड़ी व 12 फीट लंबी होगी। राजेंद्रनगर टर्मिनल, दानापुर, आरा व बक्सर स्टेशनों पर 22 फीट चौड़ी व 12 फीट लंबी टीवी स्क्रीन लगेगी। पाटलिपुत्र स्टेशन पर 20 फीट चौड़ी व 10 फीट लंबी स्क्रीन होगी।

पटना जंक्शन पर 968 वर्ग फीट की एक स्क्रीन पार्सल घर के पास स्थित एस्केलेटर के पास ऊपर लगाई जाएगी। पूरे स्टेशन परिसर से यात्री इसे आसानी से देख सकेंगे। इस टीवी स्क्रीन के आधे भाग में लगातार न्यूज चैनलों से समाचार का प्रसारण होगा। जबकि शेष स्क्रीन पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के साथ ही लेटलतीफी व किस प्लेटफॉर्म पर आएगी इसकी जानकारी दी जाएगी। इसी आधी स्क्रीन पर संबंधित कंपनी की ओर से विज्ञापन भी निश्चित अंतराल पर दिखाया जाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है। मुंबई के कंपनी ने दिलचस्पी दिखाई है। रेलवे की ओर से कोई भी राशि खर्च नहीं की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.