विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: दरभंगा एयरपोर्ट से अब IndiGo भी भरेगी उड़ान, पांच रूटों पर होगी हवाई सेवा

By Rajesh ThakurEdited By:
Published: Sat, 09 Mar 2019 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 10:53 PM (IST)

स्पाइस जेट की घोषणा के बाद अब बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो भी उड़ान भरने की अपनी कवायद तेज ...और पढ़ें

बिहार: दरभंगा एयरपोर्ट से अब IndiGo भी भरेगी उड़ान, पांच रूटों पर होगी हवाई सेवा
बिहार: दरभंगा एयरपोर्ट से अब IndiGo भी भरेगी उड़ान, पांच रूटों पर होगी हवाई सेवा

दरभंगा, जेएनएन। स्पाइस जेट की घोषणा के बाद अब बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो भी उड़ान भरने की अपनी कवायद तेज कर दी है। वह दरभंगा एयरपोर्ट से पांच रूटों पर हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा की कंपनी के प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक विलियम बोल्टर से दिल्ली में इस संबंध में बात हुई है। 

संजय झा ने मीडिया को बताया कि कंपनी दरभंगा-पटना-दिल्ली, दरभंगा-पटना-मुंबई, दरभंगा-हैदराबाद, दरभंगा-चेन्नई और दरभंगा-पुणे रूट पर उड़ान शुरू करेगी। इसके लिए बहुत जल्द ही एक टीम सर्वे करने दरभंगा जाएगी, जो एयरपोर्ट पर सुविधाओं की स्थिति और अन्य व्यवस्था का जायजा लेगी। स्पाइस जेट कंपनी यहां से नेपाल के लिए भी हवाई सेवा की संभावना देख रही है। हवाई सेवा कब शुरू करेगी, इसकी घोषणा सर्वे के बाद की जाएगी। 

बता दें कि स्पाइस जेट कंपनी दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए एक अगस्त से विमानों का परिचालन शुरू करने की घोषणा कर चुकी है। इसके लिए एक मई से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। कंपनी के एजीएम रेवन्यू इस संबंध में घोषणा कर चुके हैं। कंपनी इन तीन महानगरों के लिए सीधी उड़ान सेवा बहाल करने के बाद देश के अन्य भागों को भी इससे जोड़ेगी। दरभंगा एयरपोर्ट का रनवे पटना से बड़ा है।