व्यापार मंडल के चुनाव की अधिसूचना जारी
प्रखंड के व्यापार मंडल प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Sep 2017 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2017 12:59 AM (IST)
पटना। प्रखंड के व्यापार मंडल प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि नौबतपुर प्रखंड में व्यापार मंडल प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और इसी दिन मतदान के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। इसके लिए सात अक्टूबर से नामाकन होगा। 10 अक्टूबर को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें