हत्या और लूट के कई मामलों में आरोपित शिवम पटना से साथी संग गिरफ्तार
पटना से लेकर नालंदा में हत्या और लूट के कई मामलों में आरोपित शिवम को पुलिस ने राजधानी से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ ही उसका साथी करण भी दबोचा गया है।
पटना, जेएनएन। बढ़ते अपराध पर पुलिसकर्मी रोक लगाने की अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस पर अराधियों के मंसूबे भी बुलंद दिख रहे हैं। नई एसएसपी के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस कर्मी फिर से मुस्तैद हो गए हैं। इसी क्रम को पटना पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है। राजधानी में एक कुख्यात की शहर के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी की गई है। इसपर पटना से लेकर नालंदा में कई मामले दर्ज हैं। आरोपित के साथ ही उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस ने रविवार को कुख्यात शिवम को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इसका साथी करण भी पुलिस द्वारा दबोचा गया है। शिवम पर दस से अधिक हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि शिवम ने पटना में ही कई वारदातों का अंजमा दिया था। इसमें हत्या करने के साथ ही लूट के मामले में शामिल हैं। सिटी एसपी इस्ट राजेन्द्र सिंह भील ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर उक्त इलाके में छापामारी की गई। इस दौरान दो अपराधियों को धर दबोचा गया। अपरोधियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टे और 6 गोलियां बरामद की है।