Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में पांच दिन तक नहीं बरसेंगे बादल, मॉनसून में भी कम बारिश की उम्मीद

Monsoon 2023 मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में इस बार भी सामान्य व सामान्य से कम वर्षा के आसार जताए जा रहे हैं। अल नीनो का प्रभाव होने से इसका असर वर्षा पर भी पड़ेगा। 2022 में सामान्य से 34 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerPublished: Wed, 31 May 2023 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 05:30 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में पांच दिन तक नहीं बरसेंगे बादल, मॉनसून में भी कम बारिश की उम्मीद
बिहार में पांच दिन तक बारिश की उम्मीद नहीं।

पटना, जागरण संवाददाताः प्रदेश में अगले 5 दिन शुष्क मौसम रहेगा, इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने वाला है

loksabha election banner

प्रदेश में पूर्णिया के रास्ते मॉनसून के आगमन की मानक तिथि 13 जून है। सामान्य स्थिति में तीन से पांच दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में इसका प्रसार होता है। पटना व गया की बात करें तो यहां मॉनसून की पहली वर्षा की तिथि 16 जून है, जबकि सारण में 18 जून।

मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि इस बार संभवत: 13-14 जून तक प्रदेश में मॉनसून के प्रवेश के आसार बने हुए हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष मॉनसून सीजन में 1024.3 मिमी वर्षा का मानक है। वहीं, बीते तीन वर्षों की बात करें तो प्रदेश में मॉनसून ने अपने निर्धारित तिथि पर प्रवेश किया था।

2022 में समय पर मॉनसून का आगमान होने के बावजूद प्रदेश में महज 683 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 34 प्रतिशत कम दर्ज की गई थी।

वर्ष 2020 में सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक वर्षा की गई थी रिकॉर्ड

बीते 10 वर्षों में मॉनसून के दौरान प्रदेश में हुई वर्षा की बात करें तो 2013 के बाद कम वर्षा 2022 में दर्ज की गई। 2013 में 15 जून को मॉनसून ने दस्तक दिया था। इस दौरान मानसून सीजन में 722 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 30 प्रतिशत कम थी।

इस बार सामान्य या उससे कम वर्षा

2020 में समय से मॉनसून के आगमन होने के बाद इस दौरान 1,272 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। यह सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक थी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस बार भी प्रदेश में सामान्य व सामान्य से कम वर्षा के आसार जताए जा रहे हैं। अल नीनो का प्रभाव होने से इसका असर वर्षा पर भी पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.