Move to Jagran APP

बिहार आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में सीट मिलना दूर, स्पेशल में खाली पड़ी हैं सीटें

बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। वेटिंग लिस्ट भी 100 के पार पहुंच गई है। वहीं स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने के लिए यात्री रुचि नहीं दिखा रहे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 09:34 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 09:34 AM (IST)
बिहार आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में सीट मिलना दूर, स्पेशल में खाली पड़ी हैं सीटें
बिहार आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में सीट मिलना दूर, स्पेशल में खाली पड़ी हैं सीटें

पटना, जेएनएन। होली करीब है और बिहार आने वाली करीब सभी नियमित ट्रेनें फुल हैं। नियमित ट्रेनों का हाल यह है कि सीट मिलना तो दूर, वेटिंग लिस्ट भी 100 के पार पहुंच गई है। स्लीपर में वेटिंग 200 पार कर चुकी है। इस बीच रेलवे होली को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत पहुंचाने में जुटा है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हावड़ा सहित अन्य रूटों से पटना के लिए और होली के बाद वापसी के लिए एक दर्जन से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में एसी-3 से लेकर स्लीपर में सीटें भी उपलब्ध हैं।

loksabha election banner

13 मार्च तक फुल चल रही हैं नियमित ट्रेनें

आठ मार्च से स्लीपर क्लास में सीमांचल में 344 वेटिंग है। 13 मार्च तक सीटें फुल हैं। श्रमजीवी में 200 वेटिंग है, 13 मार्च तक सीटें फुल हैं। विक्रमशीला में तीन सौ वेटिंग, राजधानी में 150, संपूर्ण क्रांति में 375, पूर्णा में 188, मगध एक्सप्रेस में 115, फरक्का में 198, ब्रह्मपुत्र में 275 वेटिंग चल रही है। ऐसी स्थिति 13 मार्च तक है। इन ट्रेनों में एसी-3 और स्लीपर में सीट मिलना मुश्किल है। इसी तरह मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, सिकंदराबाद, चेन्नई, विशाखापत्तनम, भोपाल, जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, कोटा आदि शहरों से आने वाली तमाम ट्रेनें हाउसफुल हैं।

                होली स्पेशल ट्रेनें

कहां से कहां तक                 कब से कब तक

नई दिल्ली  से बरौनी             03 और 06 मार्च

बरौनी से नई दिल्ली              04 और 07 मार्च

आनंद विहार से पटना                 08 मार्च

पटना से आनंद विहार                 08 मार्च

आनंद विहार से गया                   09 मार्च

गया से आनंद विहार                   09 मार्च

लोकमान्य तिलक से पटना         05 और 12 मार्च

पटना से लोकमान्य तिलक         06 और 13 मार्च

पुणे से दानापुर                        08 और 15 मार्च

दानापुर से पुणे                       11 और 17 मार्च

पटना से पुणे                         05 और 12 मार्च

पुणे से पटना                         06 और 13 मार्च

दुर्ग से पटना                            08 मार्च

पटना से दुर्ग                            11 मार्च

अहमदाबाद से पटना                    07 मार्च

पटना से अहमदाबाद                    09 मार्च

बांद्रा से गया                            07 मार्च

गया से बांद्रा                           08 मार्च

बांद्रा से बरौनी                         03 मार्च

बरौनी से बांद्रा                        05 मार्च

गांधीधाम से भागलपुर                 06 मार्च

भागलपुर से गांधीधाम                 09 मार्च

हावड़ा से गोरखपुर                   08 मार्च

गोरखपुर से हावड़ा                   10 मार्च

दिल्ली से पटना, बरौनी एवं गया के लिए स्पेशल ट्रेनें

होली के दौरान नई दिल्ली से बरौनी, आनंद विहार से पटना और गया के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया है। साथ ही पटना-पुणे-पटना, मुंबई-पटना और पुणे-दानापुर के साथ ही गांधीधाम और भागलपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रहा है।

इन ट्रेनों में उपलब्ध है बर्थ

03253 पटना-पुणे : 05 मार्च को पटना से खुलने वाली पटना-पुणे स्पेशल ट्रेन में एसी थर्ड में 466 व स्लीपर में 142 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं 12 मार्च को एसी में करीब 304 और स्लीपर में आरएसी की स्थिति है।

04403 बरौनी-नई दिल्ली

-04 मार्च को 2 एसी में 29, थर्ड एसी में 53 और स्लीपर में 267 सीटें उपलब्ध हैं। 07 मार्च को 2 एसी में 87 और स्लीपर में 467 सीटें उपलब्ध हैं।

04021 पटना-आनंद विहार

- 08 मार्च को 2एसी से लगभग 169 और 3 एसी में 655 सीटें उपलब्ध हैं।

04043 गया-आनंद विहार :

- 09 मार्च को 2 एसी में लगभग 32, एसी-3 में 97 और स्लीपर में 606 सीटें उपलब्ध हैं।

09030 गया-बांद्रा टर्मिनल :

-08 मार्च को एसी-3 में 935 और स्लीपर में 190 सीटें उपलब्ध हैं।

09032 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल :

-05 मार्च को एसी-3 में करीब 892 सीटें उपलब्ध हैं, स्लीपर में वेटिंग 23 की स्थिति है।

09418 पटना-अहमदाबाद :

- 09 मार्च को एसी-2 में 38, एसी-3 में 213 और स्लीपर में 657 सीटें उपलब्ध हैं।

01104 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनल :

-06 मार्च को एसी-2 में 25, एसी-3 में 114 और स्लीपर में 612 सीटें उपलब्ध हैं। 13 मार्च को एसी-2 में 16, एसी-3 में 75 और स्लीपर में 524 सीटें हैं।

01124 दानापुर-पुणे :

11 मार्च को एसी-2 में 32, एसी-3 में 136 और स्लीपर में 731 सीटें उपलब्ध। 17 मार्च को एसी-2 में करीब 30, एसी-3 में 137 और स्लीपर में 737 सीटें उपलब्ध।

08296 पटना-दुर्ग :

11 मार्च को एसी-2 में वेटिंग 06 की स्थिति है तथा एसी-3 में 72 और स्लीपर में 739 सीटें उपलब्ध हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.