वार्ड तीन में प्रतिदिन नहीं उठता कचरा
रूपसपुर के अधिकांश क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं दिखाई देती है। कई स्थानों पर रास्ते में जलजमाव है। इस वार्ड में बीच-बीच में खेती भी होती है। महुबाग झंडी गंगा नगर रूपसपुर रेलवे लाइन के किनारे बिड़ला कालोनी सबरी नगर सहित कई मोहल्ले में नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। इस वार्ड में जलनिकासी बड़ी समस्या है।
पटना। पटना नगर निगम के वार्ड तीन के कई इलाकों में प्रतिदिन कचरा नहीं उठता। इस वार्ड के बड़े क्षेत्र में नाली-गली एवं जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है। यहां के निवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। बेलीरोड के नजदीक आरा गार्डेंन के आसपास कुछ हद तक स्थिति बेहतर है। लेकिन यहां के निवासी जलजमाव की आशंका से परेशान हैं।
वार्ड के भट्ठा रोड में घुसते ही जलजमाव से सामना होता है। यहां सड़क पर साल भर पानी लगा रहता है। यह सड़क अब तक नहीं बन पाई है। खगौल से बेलीरोड रेलवे लाइन के किनारे की सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। फुलवारीशरीफ स्थित बिड़ला कालोनी में सड़क पर जलजमाव है। रूपसपुर के अधिकांश क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं दिखाई देती है। कई स्थानों पर रास्ते में जलजमाव है। इस वार्ड में बीच-बीच में खेती भी होती है। महुबाग झंडी, गंगा नगर, रूपसपुर रेलवे लाइन के किनारे, बिड़ला कालोनी, सबरी नगर सहित कई मोहल्ले में नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। इस वार्ड में जलनिकासी बड़ी समस्या है। --- 50 से अधिक हैं कालोनियां वार्ड तीन में 50 से अधिक कालोनियां हैं। बेलीरोड के दक्षिण, खगौल लक से फुलवारीशरीफ चौक तक उत्तर, जगदेव पथ से फुलवारीशरीफ गुमटी के पश्चिम, बेलीरोड से खगौल लक तक दानापुर नहर के पूर्व का भाग वार्ड संख्या तीन में पड़ते है। ------------ --- बोलीं वार्ड पार्षद --- दो अस्थायी संप हाउस शबरी नगर और शर्मा पथ में बन गए हैं। यह पानी के स्तर से ऊंचा है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डोर टू डोर वाहन बढ़ाने पर ही कचरा का उठाव हो पाएगा। बड़ा क्षेत्र है। मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में जुटी हुई हूं। जलनिकासी की योजनाओं को बनाकर निगम मुख्यालय में भेजा गया है। 35 से अधिक सड़क और पीसीसी सड़क का निर्माण कराई हूं। ----------------------- नागरिक बोले इलाके में नाला और रोड की जरूरत है। यहां गांव से भी बदतर स्थिति है। कचरा भी प्रतिदिन नहीं उठता है। निगम को टैक्स देते हैं। प्रो. रामयश शर्मा, रूकनपुरा - मुख्य रोड में नाला बन गया। सड़क नहीं बन पाई है। पैदल चलने लायक तक रोड नहीं है। हल्की बारिश में जलजमाव हो जाता है। अखिलेश पंडित, भट्ठा रोड - रूपसपुर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश होते ही सड़क पर पानी लग जाता है। घर-घर से पानी निकालने की व्यवस्था की जाए। जलापूर्ति की व्यवस्था इस क्षेत्र में नहीं है। यशवंति देवी, रूपसपुर
- सालों भर पानी लगा रहता है। यहीं से ईंट्ट भट्ठी रोड की शुरूआत होती है। यह सड़क काफी व्यस्त है। लोग गंदा पानी होते हुए आने-जाने को मजबूर हैं। सिकंदर कुमार, पूर्वी रूपसपुर
- महुआबाग में ड्रेनेज सिस्टम है। सफाई नहीं हुई है। जलजमाव होना तय है। अभी भी नाला भरा हुआ है। पीसीसी सड़क रहने के बाद भी जलजमाव की समस्या सता रही है। सुशील कुमार वर्मा, महुआबाग
- धनौत, गैस गोदाम प्रगति नगर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। जबकि नगर निगम टैक्स लेता है। पीसीसी सड़क के साथ-साथ नाले की भी व्यवस्था करनी पड़ेगी। निरंजन झा, धनौत
- बिड़ला कालोनी में सड़क पर जलजमाव है। नागरिक काफी परेशान हैं। बारिश होने के बाद स्थिति भयावह हो जाएगी। कौशल कुमार सिंह, बिड़ला कालोनी