Move to Jagran APP

एसपी ने भी आफ कर दिया था मोबाइल, बिहार भाजपा अध्यक्ष ने किया अमित शाह के खिलाफ नीतीश की साजिश का खुलासा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि पूर्णिया में हुई अमित शाह की सभा में जनता का आना यह दिखाता है कि जनभावना भाजपा के साथ है और रबर स्टैंप सीएम को बिहार के लोग गद्दी से हटाना चाहते हैं।

By JagranEdited By: Akshay PandeyPublished: Sun, 25 Sep 2022 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 05:13 PM (IST)
एसपी ने भी आफ कर दिया था मोबाइल, बिहार भाजपा अध्यक्ष ने किया अमित शाह के खिलाफ नीतीश की साजिश का खुलासा
बिहार सीएम नीतीश कुमार और संजय जायसवाल। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि पूर्णिया में हुई गृहमंत्री अमित शाह की जनभावना सभा ने सीमांचल में हुई अब तक कि सारी सभाओं की सफलता का रिकार्ड तोड़ दिया। जनता का आना यह दिखाता है कि जनभावना भाजपा के साथ है और रबर स्टैंप सीएम को बिहार के लोग गद्दी से हटाना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अमित शाह सूर्य हैं, जिनके तेज को नीतीश के साजिशों के बादल कभी ढंक नहीं सकते हैं। संजय कहा कि नीतीश जान चुके हैं कि जनता में उनके खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश है। इसीलिए वह अंदर ही अंदर बेहद डरे हुए हैं। 2024 में देश और 2025 में प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने वाली है। संजय ने कहा कि हमारी नीतीश को सलाह है कि अपने और अपने बयानवीर नेताओं के लिए आश्रम बनाने की जगह ढूंढना शुरू कर दें।

loksabha election banner

संजय ने कहा कि शाह की सभा को विफल करने की सरकार की तमाम साजिशों के बावजूद करीब दो लाख लोगों की उपस्थिति रही। सभा में जनता को आने से रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए किशनगंज से आ रही 70 बसों को शहर में घुसने तक नहीं दिया गया। जगह-जगह पर जानबूझ कर जाम लगवा दिया गया। हालात ऐसे थे कि ऐन मौके पर एसपी साहब ने अपना मोबाइल तक बंद कर दिया था। लेकिन जनता ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते संजय जायसवाल। साथ में राजीव रंजन और अखिलेश सिंह। 

शाह ने उड़ाए नीतीश के झूठ के परखच्चे

नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए डा. जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके नेता बार-बार झूठ बोलते हैं कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। अमित शाह ने उनके इस झूठ के भी परखच्चे उड़ा दिए हैं।पाई-पाई का हिसाब देते हुए उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री ने 2015 में बिहार के विकास के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये देने का वादा किया था, लेकिन वास्तविकता में केंद्र सरकार इससे भी अधिक 1.35 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। अब नीतीश को अमित शाह  के सवालों का जवाब देते हुए बताना चाहिए कि उन्होंने इन वर्षों में बिहार के लिए क्या किया है।

साजिश करने में बीतता है नीतीश का समय

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हकीकत यही है कि नीतीश ने हाल के वर्षों में केंद्र द्वारा बिहार के हित में किए जा रहे कार्यों का श्रेय लूटने की बजाए कुछ नहीं किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश जिस एथेनाल प्लांट के जरिए पांच हजार लोगों को रोजगार देने का दावा कर रहे हैं, वह भी केंद्र सरकार की ही योजना के तहत निर्मित है। वहां के उत्पादन को भी केंद्र सरकार ही खरीदेगी। यानी उन पांच हजार लोगों का वेतन भी केंद्र के जरिए ही आएगा I वास्तव में आज नीतीश का पूरा समय पीएम बनने का सपना देखने और भाजपा के खिलाफ साजिशों का जाल बुनने में ही बीत रहा है। प्रेसवार्चा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया इंचार्ज राजीव रंजन, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, संतोष पाठक और मीडिया प्रभारी संजय पांडेय भी मौजूद थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.