विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश को किसका नाम पसंद नहीं? ललन सिंह बोले- सुनते ही गुस्से से लाल हो जाते हैं; अगले CM पर भी चर्चा

Published: Fri, 06 Mar 2026 06:09 PM (IST)

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार में सियासी हलचल।

  2. ललन सिंह ने आरसीपी सिंह के बयान पर तीखा पलटवार किया।

  3. नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन।

डिजिटल डेस्क, पटना। होली के दिन से बिहार की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

विपक्ष इस फैसले को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है और भाजपा (BJP) पर दबाव बनाकर फैसला कराने जैसे आरोप लगा रहा है।

इसी बीच जदयू में वापसी की संभावना तलाश रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई थी, उन्हें पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए।

उनकी बातों पर क्‍यों दें प्रत‍िक्रि‍या 

आरसीपी सिंह के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का पार्टी से अब कोई लेना-देना नहीं है, उसकी बातों पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है।

ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह का नाम सुनते ही Nitish Kumar नाराज हो जाते हैं और उनका नाम तक सुनना पसंद नहीं करते। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला भी नीतीश कुमार ही करेंगे।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि Tejashwi Yadav को जितना बयान देना है देते रहें, लेकिन सरकार और नेतृत्व से जुड़े सभी फैसले नीतीश कुमार की इच्छा से ही होते हैं।

नीतीश की मर्जी के बिना नहीं हो सकता कोई फैसला 

उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के स्वभाव को बिहार की राजनीति अच्छी तरह जानती है-उनकी इच्छा के खिलाफ उनसे कोई काम नहीं कराया जा सकता।

दरअसल, 2005 से लगातार बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

अब पूरे राज्य की नजर इस बात पर टिक गई है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। जदयू के भीतर भी इस फैसले को लेकर हैरानी का माहौल है और नए नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।